newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कंगना पर बयान संजय राऊत को कर रहा है परेशान, अब देने लगे सफाई, जानिए क्या कहा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लिए कहे गए किये गए अपशब्द की वजह से शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की हर तरफ आलोचना हो रही है। ऐसे में उन्होंने ट्वीट (Tweet) कर इस मुद्दे पर अपनी सफाई दी है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लिए कहे गए किये गए अपशब्द की वजह से शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की हर तरफ आलोचना हो रही है। ऐसे में उन्होंने ट्वीट (Tweet) कर इस मुद्दे पर अपनी सफाई दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देना बालासाहेब ठाकरे ने सिखाया है।

Sanjay Raut, Shiv Sena

राउत ने ट्वीट कर लिखा, ”शिवसेना महान हिंदुत्व के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज और महान महाराणा प्रताप की विचारधारा का अनुसरण करती है। उन्होंने हमें महिलाओं का सम्मान करना सिखाया है। लेकिन दुर्भावनापूर्ण इरादे से कुछ लोग गलत सूचना फैला रहे हैं कि शिवसेना ने महिलाओं का अपमान किया है। लेकिन किसी को इस तथ्य को नहीं भूलना चाहिए कि आरोपों को लगाने वालों ने मुंबई और मुंबा देवी का अपमान किया है। शिवसेना महिलाओं के गौरव के लिए लड़ती रहेगी, यही हमारे महान शिवसेना सुप्रीमो ने हमें सिखाया है।”

दरअसल, बहुचर्चित सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कंगना रनौत ने शुरू से अपनी आवाज बुलंद रखी है। उन्होंने बॉलीवुड माफ‍िया, नेपोट‍िज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। कंगना के इन बयानों के चलते वे सेलेब्स के निशाने पर तो आईं ही लेक‍िन कुछ राजनैतिक पार्ट‍ियों से भी उन्होंने झगड़ा मोल ले लिया। जिसमें शिवसेना संसद संजय राउत भी शामिल हैं।

kangana sanjay raut

कंगना रनौत और संजय राउत के बीच जुबानी जंग का मामला और गहराता जा रहा है। एक तरफ संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी तो दूसरी तरफ कंगना ने भी मुंबई आने का चैंलेंज किया था। इसके बाद कंगना ने एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।