newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

झारखंड : जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनकी पत्न कोरोना पॉजिटिव, CM हेमंत सोरेन का भी होगा टेस्ट

गौरलतब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन(Shibu Sooren) के घर पर तैनात 17 स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों की कोरोना(Corona) रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन का कोरोना टेस्ट किया गया था

नई दिल्ली। देश में कोरोना का विस्तार होता जा रहा है, इसके रोजाना 60 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। इसके शिकार राजनीति हस्तियां भी हो रही हैं। यूपी में हाल ये है कि बीते दिनों योगी सरकार की कैबिनेट के दो मंत्री कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। राजनीतिक हस्तियों के कोरोना पॉजिटिन होने का मामला अब झारखंड से सामने आया है।

shibu soren
फाइल फोटो

बता दें कि अब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों को आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा शिबू सोरेने के बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सोमवार यानी 24 अगस्त को एक बार फिर कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

hemant soren

गौरलतब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के घर पर तैनात 17 स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसके बाद उनका रिजल्ट पॉजिटिव आया। शिबू सोरेन की उम्र 76 साल से अधिक है, ऐसे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद हर कोई फ्रिकमंद है।

वहीं बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव भी झारखंड की राजधानी रांची में सजा काट रहे हैं। शुक्रवार को खबर आई थी कि, लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 सुरक्षाकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी जवानों को लेकर रिम्स के अधीक्षक विवेक कश्यप ने कहा कि सभी जवानों को इलाज के लिए भेजा गया है। बता दें कि लालू यादव को रांची रिम्स के 1 कैली डॉयरेक्टर बंगले में रखा गया है। यह सभी जवान बंगले के बाहर तैनात थे।

Ranchi RIMS Lalu

इसको लेकर रिम्स अधीक्षक विवेक कश्यप ने लालू की सुरक्षा को नजर में रखते हुए सभी 9 सुरक्षाकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।  इसके अलावा रांची के जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। कश्यप ने कहा कि, लालू यादव को संरक्षण से बचाने के लिए हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।