newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राहुल गांधी ने लॉकडाउन को फेल बताकर सरकार पर साधा निशाना तो ट्वीटर पर खुद हो गए ट्रोल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर कोरोना संकट काल के बीच केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने देशव्यापी लॉकडाउन को कोरोना संकट से निपटने में पूरी तरह असफल बताया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर कोरोना संकट काल के बीच केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने देशव्यापी लॉकडाउन को कोरोना संकट से निपटने में पूरी तरह असफल बताया है। उन्होंने चार देशों के साथ भारत की तुलना करते हुए साबित करने की कोशिश की है कि लॉकडाउन से देश में कोरोना संकट कम नहीं किया जा सका है।

Rahul gandhi

उन्होंने स्पेन, जर्मनी, इटली और यूके के साथ भारत में लॉकडाउन की घोषणा और उसके बाद की स्थिति का ग्राफ ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट के साथ लिखा, ‘असफल लॉकडाउन ऐसा दिखता है।’

दरअसल, ऐसा राहुल गांधी ने इसलिए लिखा है क्योंकि उन्हें जिन देशों का ग्राफ शेयर किया है वहां लॉकडाउन की घोषणा तब की गई जब कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे थे और अनलॉक का फैसला तब लिया गया जब उस देश में कोरोना केस आने कम हो गए। लेकिन भारत में अनलॉक का फैसला तब लिया गया है जब कोरोना के केस हर दिन बढ़ते जा रहे हैं।

lockdown 4

राहुल गांधी ने जिन देशों का कोरोना ग्राफ शेयर किया है उनमें स्पेन, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन जैसे कोरोना प्रभावित देश शामिल हैं। बता दें कि कोरोना संकट के दौरान राहुल गांधी कई बार केंद्र सरकार पर हमले बोलते रहे हैं। राहुल गांधी पहले अपने ट्वीट्स के जरिए लॉकडाउन को लेकर सवाल उठाया करते थे लेकिन अब अनलॉक के कदमों पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।

PM Narendra Modi

राहुल के सवालों पर लोगों ने ऐसे दागे सवाल!

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के ऊपर सवाल उठाने की कोशिश की तो ट्विटर पर राहुल गांधी की लोगों ने जमकर क्लास लगा दी। एक यूजर ने लिखा-

हां, कांग्रेस भारत में विफल रही। भारत महाराष्ट्र में एक असफल लॉकडाउन के लिए कीमत चुका रहा है।

स्पेन में आबादी 4.7 करोड़, इटली-6.6 करोड़, ब्रिटेन -7.6 करोड़ जनसंख्या। 130 करोड़ लोगों का भारत। मृत्यु दर के साथ। सभी देशों में भारत के 6500 की तुलना में 35000 से अधिक मौतें हैं!


एक और यूजर ने तबलीगी जमात पर राहुल गांधी से सवाल करते हुए लिखा-

राहुल जी फेल तो आप हो चुके है राजनिती मे लॉकडाउन को फेल बता रहै हो मगर जिस तब्लिकी जमात की वजह से कोरोना फैला उस पर आपने मुंह नही खोला महाराष्ट्र राजस्थान दिल्ली की सरकार ने लॉकडाउन को फेल करने की कोशिश तो की श्रमिक मजदूरो को राज्यो से बहार निकाला गया वो आपको नजर नही आता।

आप सही कह रहे हैं राहुल जी कांग्रेस से ऊपर की देश में बेकार पार्टी नहीं है, जैसे कांग्रेस और वाड्रा का परिवार पिछले 70 साल से लूट रहे हैं,लेकिन महामारी के दौरान एक पैसा नहीं दिया गया।

हमें पीएम मोदी पर गर्व हैं।

एक वेरिफाइड यूजर ने लिखा-

आप शीशे में देखिए, आपको खुद पता चल जाएगा एक फेल राजनेता कैसा दिखता है।

यूथ कॉन्ग्रेस
के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं को धोखा देकर 6.25 करोङ रुपये ऐंठे !
पार्टी के नक्शे कदम पर चलते हुए किया कारनामा !

कहाँ हो @RahulGandhi जी ?

लॉकडाउन को लेकर केंद्र को लगातार घेर रहे राहुल

बहरहाल, राहुल गांधी लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। वो जब-तब यह साबित करने में जुटे रहते हैं कि लॉकडाउन लागू कर केंद्र सरकार ने देश का भला नहीं किया बल्कि कोरोना संकट के बीच अन्य गंभीर समस्याएं पैदा कर दीं।केरल के वायनाड से सांसद खासकर लॉकडाउन को देश की अर्थव्यवस्था और बड़ी आबादी के रोजगार के लिहाज से बेहद घातक बताते रहे हैं।