नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी जॉइन करने पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज मुझे राजमाता जी की याद आ रही है। हजारो कार्यकर्ताओं को उन्होंने स्नेह और प्यार दिया। आज उनके पोते भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।
शिवराज ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य युवा और ऊर्जावान हैं। उन्होंने राजनीति को जनता की सेवा के लिए मांगा है। उधर कमलनाथ सरकार ने वादे नहीं निभाए, उल्टा वचन तोड़ दिया। कमलनाथ सरकार ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजना को बंद कर दिया। इस बात के चलते किसान से लेकर सभी परेशान हैं।
शिवराज ने सिंधिया का स्वागत करते हुए कहा कि वह उनका भारतीय जनता पार्टी में हृदय से स्वागत करते हैं। इससे मध्य प्रदेश में भाजपा और मजबूत होगी। शिवराज ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस में अगर कोई मजबूत था तो वह महराज थे। शिवराज और महाराज एक हैं।