newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shrikant Tyagi Case: ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी की कोर्ट में सरेंडर कर पुलिस से बचने की कोशिश को झटका

Shrikant Tyagi Case: बता दें कि पुलिस श्रीकांत त्यागी की तलाश में लगी हुई है पुलिस अभी त्यागी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर महिला से बदसलूकी करने वाले त्यागी के खिलाफ यूपी सरकार भी सख्त हो गई है। श्रीकांत त्यागी के फ्लैट के अवैध हिस्से पर प्रशासन बुलडोजर चला चुका है। इसके अलावा त्यागी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है।

नई दिल्ली। श्रीकांत त्यागी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में सुर्खियों में आए श्रीकांत त्यागी अब सरेंडर करने की तैयारी में है। त्यागी की तरफ से उनके वकीलों ने सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दाखिल की गई है। वहीं कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ केस की रिपोर्ट भी मांगी है। जिस पर कोर्ट ने उसके आवेदन पर विचार किया और सरेंडर करने के लिए 10 अगस्त की डेट दे दी है। यानि की इस मामले में अब 10 अगस्त को सुनवाई होगी। हालांकि पुलिस तब तक त्यागी को गिरफ्तार कर सकती है।

बता दें कि पुलिस श्रीकांत त्यागी की तलाश में लगी हुई है पुलिस अभी त्यागी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर महिला से बदसलूकी करने वाले त्यागी के खिलाफ यूपी सरकार भी सख्त हो गई है। श्रीकांत त्यागी के फ्लैट के अवैध हिस्से पर प्रशासन बुलडोजर चला चुका है। इसके अलावा त्यागी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। वहीं इस मामले में एक सब इंस्पेक्टर और 4 सिपाहियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। उधर, भंगेल में गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के 70 दुकानों पर जीएसटी की टीम ने रेड मारी है।

गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वो महिला के साथ पहले नोकझोंक करते दिखाई देते है उस महिला के साथ दुर्व्यवहार करता है और फिर महिला के साथ गाली गलौज और हाथापाई करने पर भी उतर जाता है। वहीं वीडियो के आधार पर यूपी पुलिस ने गालीबाज नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। इतना ही नहीं नोएडा पुलिस त्यागी को गिरफ्तार करने भी पहुंची। लेकिन श्रीकांत त्यागी मौके से फरार हो गया।