newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan 3: ‘हम होंगे कामयाब’, कहीं मंदिरों में पूजा, तो कहीं मस्जिदों में नजाज, चंद्रयान-3 को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल

Chandrayaan 3: इस खास मौके पर प्रदेश के सभी स्कूलों को सजाया गया है। शिक्षकों और बच्चों में भी इसे लेकर उत्सव का माहौल देखने को मिल रहे हैं। सभी बच्चे रॉकेट के पोशक में सजे धजे नजर आ रहे हैं। बच्चों को भी विश्वास है कि हमारे वैज्ञानिक आज नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। सभी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है कि आज हमारे वैज्ञानिक चांद पर लैंडिंग करके इतिहास रचेंगे। निसंदेह अब हम चंद्रयान-2 की विफलता से बहुत सीख चुके हैं। इसकी बानगी हमें तब देखने को मिली जब बीते मंगलवार को इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बयान जारी कर कहा कि सबकुछ ठीक है। अगर सबकुछ ऐसे ही रहा तो वो दिन दूर नहीं, जब हमारे वैज्ञानिक इतिहास रच चुके होंगे। इसरो के मुताबिक, आज शाम 6 : 04 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करना वाला तीसरा देश बन जाएगा। बता दें कि इससे पहले अमेरिका और चीन अपने नाम ये कारनाम कर चुके हैं।

वहीं, अब हम यह कारनामा करने में महज दो कदम दूर हैं। देशभर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर दुआएं मांगी जा रही हैं। कहीं मंदिरों में पूजा हो रही हैं, तो कही मस्जिदों में नमाज पढ़ा जी रही हैं। उधर, स्कूल और कॉलेजों में भी उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। हर किसी के चेहरे पर इसकी खुशी साफ झलक रही है। आइए, इस रिपोर्ट में हम आपको उत्तर प्रदेश के माहौल से रूबरू कराते हैं।

कैसा है उत्तर प्रदेश का माहौल

वहीं, बात अगर उत्तर प्रदेश की करें, तो वहां चंद्रयान-3 की को लेकर खुशी का माहौल है। हर चौक- चौराहों पर इसे लेकर खुशी देखने को मिल रही है। बच्चों, बुजुर्गों और जवानों में इसे लेकर खुशी देखने को मिल रही है। सभी को विश्वास है कि हमारे वैज्ञानिक इस इतिहास को रचने में सफल रहेंगे। अब तक इसरो ने हमें शुभ संकेत ही दिए हैं, जिससे स्पष्ट है कि हमारे वैज्ञानिक नया कीर्तिमान स्थापित करने में महज दो कदम दूर है।

अजमेर दरगाह में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पढ़ी नमाज

महाराष्ट्र में भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूर्जा अर्चना की गई

स्कूलों को सजाया गया

बता दें, इस खास मौके पर प्रदेश के सभी स्कूलों को सजाया गया है। शिक्षकों और बच्चों में भी इसे लेकर उत्सव का माहौल देखने को मिल रहे हैं। सभी बच्चे रॉकेट के पोशक में सजे धजे नजर आ रहे हैं। बच्चों को भी विश्वास है कि हमारे वैज्ञानिक आज नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। कॉन्वेट स्कूलों में बच्चों ने आज चंद्रयान डे के रूप मे सेलिब्रेट किया। वहीं, शिक्षकों के नेतृत्व में स्कूलों में चंद्रयान को ले जाने वाले रॉकेट का मॉडल, स्पेस, लैंडर रोवर बनाया गया है, जिसे देखने के बाद लोगों का उत्साह अपने चरम पर है। उधर, राजधानी लखनऊ में 7 लाख बच्चों को इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनाने की पूरी तैयारी स्कूल प्रबंधन की ओर से की जा चुकी है। लखनऊ के 1619 प्राइमरी स्कूलों, आर्ट कस्तूरबा गांधी स्कूलों और यूपी बोर्ड और सीबीएसई के 250 के करीब स्कूल लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण दिखाएंगे। पूरा देश अभी चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए भक्तीमय माहौल में है। जल्द हम इतिहास रच चुके हैं।