
नई दिल्ली। कांग्रेस को आज नया अध्यक्ष मिल गया है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे अब पार्टी के नए बॉस होंगे। बता दें कि 24 साल बाद कोई गैर गांधी नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काबिज हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे का मुकाबला शशि थरूर से था। उन्होंने भारी मतों के साथ थरूर को मात दी है। जहां मल्लिकार्जुन खड़गे को 7000 से अधिक वोट मिले, जबकि शशि थरूर को एक हजार से अधिक मत प्राप्त हुए है। इससे पहले शशि थरूर ने चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाया। हालांकि पहले से खड़गे की इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। खड़गे की जीत के बाद कांग्रेस दफ्तर के बाहर ढोल-नगाड़े बजाए गए।
वहीं खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने पर निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके घर जाकर बधाई दी। सोनिया गांधी ने उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रही। बता दें कि 80 साल के खड़गे कांग्रेस के दलित नेता है। वो कर्नाटक से आते है और राज्य में उन्हें पोस्टर ब्वॉय भी कहा जाता है। 50 साल से अधिक राजनीति का अनुभव है। वो गांधी परिवार के काफी भरोसेमंद भी माने जाते है।
Outgoing Congress President Smt. Sonia Gandhi met and congratulated newly elected Congress President Shri @kharge at his residence and extended her best wishes to him and his family. pic.twitter.com/nH9bhhnCdN
— Congress (@INCIndia) October 19, 2022
राहुल गांधी ने खड़गे को दी बधाई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का नया अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष भारत की लोकतांत्रिक दृष्टि का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका लंबा एक्सपीरियंस और वैचारिक प्रतिबद्धता पार्टी की अच्छी सेवा करेगी क्योंकि वे इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को निभाते हैं।
Congratulations to Mallikarjun Kharge ji on being elected as the President of @INCIndia.
The Congress President represents a democratic vision of India.
His vast experience and ideological commitment will serve the party well as he takes on this historic responsibility.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 19, 2022
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का नए अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए लिखा, ‘मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी राजनीति में 50 साल पूरे किए हैं। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में और राज्य तथा केंद्र में मंत्री के रूप में विशिष्टता हासिल की है। वह नेहरू,अंबेडकर,इंदिरा गांधी और देवराज उर्स से प्रेरित सामाजिक सशक्तिकरण के प्रतीक हैं।”
श्री मल्लिकार्जुन खड़गे @kharge ने चुनावी राजनीति में 50 साल पूरे किए हैं। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में और राज्य तथा केंद्र में मंत्री के रूप में विशिष्टता हासिल की है। वह नेहरू,अंबेडकर,इंदिरा गांधी और देवराज उर्स से प्रेरित सामाजिक सशक्तिकरण के प्रतीक हैं। 1/3
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 19, 2022
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खड़गे के पार्टी का नया अध्यक्ष बनने पर कहा, खड़गे साहब का अध्यक्ष बनना हमारे लिए गर्व की बात है। वे बेहद अनुभवी वरिष्ठ नेता हैं। खड़गे जी के नेतृत्व में आने वाले समय में कांग्रेस और मज़बूत होगी। सोनिया जी और राहुल जी का पूरा समर्थन उनके साथ रहेगा।”
खड़गे साहब का अध्यक्ष बनना हमारे लिए गर्व की बात है। वे बेहद अनुभवी वरिष्ठ नेता हैं। खड़गे जी के नेतृत्व में आने वाले समय में कांग्रेस और मज़बूत होगी। सोनिया जी और राहुल जी का पूरा समर्थन उनके साथ रहेगा: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली pic.twitter.com/848euhHyMi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2022