
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ एसटी हसन (ST Hassan) अक्सर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जनसंख्या वाले बयान पर बड़ा बयान दिया है। अक्सर आरएसएस और मोदी सरकार को घेरने वाले सपा सांसद ने इस बार संघ प्रमुख के जनसंख्या नियंत्रण नीति का समर्थन किया है। जिसके बाद राज्य में सियासी पारा गर्मा सकता है। दरअसल 05 अक्टूबर यानि दशहरा के मौके पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या नियंत्रण पर बयान दिया था। भागवत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसंख्या असंतुलन के मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनके बयान के बाद से सियासी घमासान मचा हुआ है। भागवत के बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया। उन्होंने संघ प्रमुख के जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग पर भड़कते हुए भी दिखे।
इसी बीच सपा सांसद हसन ने भागवत के जनसंख्या नियंत्रण नीति वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, मुझे एक बात समझ में नहीं आती है कि जनसंख्या को अभिशाप क्यों समझा जाता है। 135 करोड़ की ब्रैन है काम करने वाले। इतने हाथ हैं, लेबर हैं, साइंटिस्ट हैं, डॉक्टर, इंजीनियर्स हैं। ये 135 करोड़ की वजह से है। हमारी Economy बैलेंस में है। दुनिया में मंदी आ जाए, लेकिन भारत में नहीं आती है। अगर हमारी सरकारें पेट्रोल, डीजल पर एक रुपये बढ़ती है तो रोज के हिसाब अरबों रुपये कमाती है।
सपा सांसद एसटी हसन का मानना है कि दुनिया के अलग-अलग देशों में मंदी का दौर आता है, लेकिन भारत में नहीं आता. उन्होंने कहा कि आबादी किसी विशेष मजहब के लोग नहीं बढ़ाते..@samajwadiparty #STHasan #muradabad pic.twitter.com/0w9Po1brZ9
— Janbhawana Times (@janbhawana) October 9, 2022
उन्होंने आगे कहा कि, मैं मानता हूं जनसंख्या बढ़ रही है। जनसंख्या को अब ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहिए। जनसंख्या किसी विशेष मजहब के लोग नहीं बढ़ाते है जैसे इल्जाम लगाया जाता है। हमारे हिंदू भाइयों को डराया जाता है कि मुसलमानों की जनसंख्या बहुत ज्यादा बढ़ रही है। उन्होंने भागवत के जाति और वर्ण व्यवस्था को खत्म कर देने वाला बयान सपोर्ट किया है और एसटी हसन ने कहा कि, ‘संघ प्रमुख भागवत का यह बयान एकदम ठीक दिया है।