newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Haryana News: राज्य में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो रिश्वतखोरों पर कर रहा कई कार्रवाई, अब तक 91 भ्रष्ट अधिकारियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

Haryana News: ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 1 जनवरी से 30 जून, 2022 तक 10 राजपत्रित अधिकारियों और 73 अराजपत्रित अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है।

नई दिल्ली। खबर आ रही है कि हरियाणा के राज्य सतर्कता ब्यूरो ने इस साल बीते छह महीने के अंदर 71 अपराधिक घटनाओं के मामलों में 83 सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है और साथ ही 8 निजी व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया। इन सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए पाया गया था और इसके लिए सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के लिए एक अभियान चलाया गया था। गुरुवार को राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 1 जनवरी से 30 जून, 2022 तक 10 राजपत्रित अधिकारियों और 73 अराजपत्रित अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है। इन सभी अधिकारियों को विभाग ने 1 जनवरी से लेकर 30 जून 2022 के बीच गिरफ्तार किया गया है। जिसका मतलब हुआ कि सूबे में लगभग हर महीने 15 लोक सेवकों की गिरफ्तारी हो रही है।

Hariyana

इस मामले पर बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि बीते समय में जहां शहरी स्थानीय निकाय विभाग के दो मुख्य अभियंताओं को सार्वजनिक धन की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है तो वहीं, दूसरी तरफ 1 एचसीएस अधिकारी को ट्रैप केस की जांच पर भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक शख्स को 5,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया जो कि जिला टाउन प्लानर था। इस जिला टाउन प्लानर के साथ इसके सह आरोपी तहसीलदार को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा भी इस संबंध में कई अन्य मामलो पर भी भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुल मिलाकर हरियाणा सतर्कता ब्यूरो के अधिकारी बताया कि राज्य में बीते समय से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ शख्त कार्यवाई हो रही है।

इसके अलावा प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चल रहे अभियान को तेज करने के लिए राज्य सतर्कता ब्यूरो प्रतिबद्ध है। अब रिश्वतखोरी के सभी मामलों पर सख्ती से निपटा जा रहा है।