newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

गोंडा मेडिकल छात्र अपहरण कांड में UP पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डॉक्टर समेत 3 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Gonda Kidnap Case: इस साजिश को अंजाम देने वाले अपहरणकर्ताओं ने गौरव(Gaurav Haldar) के पिता को 22 जनवरी तक फिरौती की रकम देने का समय दिया था। हालांकि किडनैप करने वाले अपनी साजिश में सफल हो पाते इससे पहले ही साजिशकर्ताओं को नोएडा से यूपी पुलिस(UP Police) और उत्तर प्रदेश STF की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्ली। गोंडा मेडिकल छात्र अपहरण कांड में उत्तर प्रदेश STF और गोंडा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि इस केस में BAMS छात्र गौरव हालदार को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। इस अपहरण केस में यूपी पुलिस ने दिल्ली के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। वहीं साथ ही 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस मामले में कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 18 जनवरी शाम 4 बजे गोंडा के SCPM मेडिकल कॉलेज से छात्र गौरव को किडनैप कर लिया गया था। इस अपहरण के लिए साजिशकर्ताओं में दिल्ली के डॉक्टर अभिषेक सिंह का नाम सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक सिंह ने अपनी परिचित महिला डॉक्टर के साथ मिलकर इस किडनैप मामले की साजिश रची थी। बता दें कि बीएएमएस के छात्र गौरव हालदर को महिला ने हनीट्रैप (Honeytrap) में फंसा कर मिलने के लिए बुलाया था। जहां से उसे किडनैप कर लिया गया था।

Gaurav Haldar Gonda

प्लान के मुताबिक जिस जगह पर गौरव को बुलाया गया था, वहां पहले से ही दिल्ली से आए हुए डॉक्टर अभिषेक और उसके 2 साथी मौजूद थे। जहां उन्होंने गौरव हालदर को नशे का इंजेक्शन दिया गया और फिर उसे गोंडा से ले दिल्ली ले आए थे। दिल्ली लाने के बाद गौरव हालदार के कि़डनैप होने की जानकारी उसके पिता को दी गई और 70 लाख की फिरौती मांगी गई।

UP STF letter

बता दें कि इस साजिश को अंजाम देने वाले अपहरणकर्ताओं ने गौरव के पिता को 22 जनवरी तक फिरौती की रकम देने का समय दिया था। हालांकि किडनैप करने वाले अपनी साजिश में सफल हो पाते इससे पहले साजिशकर्ताओं को नोएडा से यूपी पुलिस और उत्तर प्रदेश STF  की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इस मामले में डॉक्टर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अपह्रत गौरव हालदार को सकुशल बरामद कर लिया गया।