newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन : नोएडा में फंसे छात्र ऐसे जा पाएंगे घर, डीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के लिए सरकार ने देश भर में लॉकडाउन लागू किया था। जिसके चलते विद्यार्थी भी जहां थे वहां रह गए। इसी बीच सरकार ने लॉकडाउन में फंसे छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है।

गौतमबुद्धनगर। कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के लिए सरकार ने देश भर में लॉकडाउन लागू किया था। जिसके चलते विद्यार्थी भी जहां थे वहां रह गए। इसी बीच सरकार ने लॉकडाउन में फंसे छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है।

छात्र ऑनलाइन आवेदन कर अपने घर जा सकेंगे। जिलाधिकारी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है। गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी, सुहास एलवाई के ट्विटर हैंडल से गुरुवार रात किए गए ट्वीट में कहा गया, “प्रिय छात्रों, प्रदेश सरकार के निर्देश पर लॉकडाउन में फंसे छात्रों को घर भेजने के लिए लिंक सृजित किया गया है। छात्रों से अनुरोध है कि लिंक में क्लिक करते हुए संपूर्ण विवरण भरें। आप से ईमेल/एसएमएस के माध्यम से शीघ्र ही संपर्क किया जाएगा।”

ऑनलाइन आवेदन में प्रशासन ने गौतमबुद्धनगर जनपद में फंसे विद्यार्थियों से नाम, पते के साथ ही उनके अभिभावकों की सूचना देने को कहा है। छात्रों से विश्वविद्यालय, कोर्स सहित उनके राज्य संबंधित जानकारी भी मांगी गई है। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे हुए सूबे के लोगों की वापसी के लिए कोशिशें तेज कर दी है।

students

उप्र सरकार अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों के संपर्क में है और इस बाबत एक लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे राज्यों में फंसे जिले के अन्य लोगों से भी जानकारी मांगी गई है। इसमें नाम, पते, प्रमाणित पहचान पत्र के साथ ही मेडिकल रिपोर्ट को भी शामिल किया जाना अनिवार्य बताया गया है।