newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पश्चिम बंगाल में अराजकतत्वों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ की तोड़फोड़

पश्चिम बंगाल में अराजकतत्वों के हौसले हद पार कर चुके हैं, हर दिन हिंसा की खबरें आती रहती हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बात करें तो वो इनपर लगाम लगाने में नाकाम दिखाई दे रही हैं।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में अराजकतत्वों के हौसले हद पार कर चुके हैं, हर दिन हिंसा की खबरें आती रहती हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बात करें तो वो इनपर लगाम लगाने में नाकाम दिखाई दे रही हैं। अराजकतत्वों की कोई न कोई घटना सामने आती रहती हैं। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को लेकर आया है।

Swami vivekanand staute

बता दें कि मुर्शिदाबाद जिले में स्वामी विवेकानंद की एक प्रतिमा जो कि मां शारदा नानी देवी शिशु शिक्षा केंद्र में स्थापित थी, उसपर हमला किया गया। खबरों की मानें तो कुछ उपद्रवियों ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। इसकी खबर स्थानीय लोगों ने बरनाखा थाने को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

Swami vivekanand staute vandalized

गौरतलब है कि इससे पहले, पश्चिम बंगाल में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को मई 2019 में तोड़ा गया था। तब लोकसभा चुनाव भी चल रहे थे। मूर्ति तोड़ने की घटना उस वक्त हुई थी, जब कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो चल रहा था।

इस रोड शो के दौरान विद्यासागर कॉलेज में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी और इसी के दौरान मूर्ति को नुकसान भी पहुंचा था। मशहूर शिक्षा शास्त्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा टूटने का मुद्दा चुनाव के दौरान गरमाया हुआ था।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में आए दिन हिंसा की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इसपर लगाम लगाने की बजाय राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी राजनीति को ज्यादा तवज्जो देती नजर आती हैं।