newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

प्रियंका गांधी के बेटे के फोटोग्राफी एक्जीबिशन में नजर आईं स्वरा भास्कर, लोगों ने किया ट्रोल, कहा- ये रिश्ता क्या कहलाता है?

Swara Bhaskar Trolled: इस कार्यक्रम को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी अपने बेटे का हौसला बढ़ाते हुए ट्वीट कर कहा, अपने रास्ते को खोजने और अपने लक्ष्यों के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए मुझे अपने बेटे पर गर्व है।

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपने विचारों को लेकर अधिकतर चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनके मोदी सरकार विरोधी बयानों को लेकर लोग उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं। इसी से जुड़ा एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें स्वरा भास्कर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटोग्राफी प्रदर्शनी में जाने के लिए ट्रोल हुई हैं। दरअसल स्वरा भास्कर दावा करती हैं कि वो पिछड़े, वंचितों और अल्पसंख्यकों के लिए आवाज उठाती हैं लेकिन लोगों का कहना है कि, स्वरा भास्कर वहां खामोश हो जाती हैं जब बात कांग्रेस से जुड़ी हो। ऐसे में लोगो ने स्वरा भास्कर और कांग्रेस के बीच एक कनेक्शन होने की बात कही है। वैसे इस बात को तब और बल मिल जाता है जब स्वरा भास्कर प्रियंका गांधी के बेटे की फोटोग्राफी प्रदर्शनी में नजर आती हैं।

Rehan Photography

दरअसल दिल्ली में स्थित बीकानेर हाउस में प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटोग्राफी प्रदर्शनी चल रही है। यह प्रदर्शनी 11 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगी। जिसकी टाइमिंग सुबह 11 से शाम 6 बजे तक है। बता दें कि रेहान वाड्रा की इस प्रदर्शनी में प्रियंका गांधी भी पहुंची। वहीं फिल्म अभिनेत्री और अपने बयानों के चलते विवादों में रहने वाली स्वरा भास्कर भी गईं। स्वरा भास्कर ने इस प्रदर्शनी में शामिल होने के बाद रेहान के साथ अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि, सच में बहुत मजा आया, रेहान वाड्रा की फोटोग्राफी प्रदर्शनी! आश्चर्यजनक Dramatic कैप्चर, बहुत बहुत बधाई रेहान! आप मेधावी हैं।

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर जहां कुछ लोग रेहान की फोटोग्राफी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग स्वरा भास्कर को ट्रोल भी कर रहे हैं। मनोज मिश्रा नाम के एक यूजर ने स्वरा भास्कर के ट्वीट पर लिखा कि, इसपर पूछना तो बनता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है।

इसके अलावा एक यूजर ने स्वरा भास्कर के कपड़ो को लेकर लिखा कि बच्चों के सामने कपड़े तो पूरे पहन के जाती मैडम

देखिए स्वरा भास्कर को किस तरह किया गया ट्रोल

फिलहाल इस कार्यक्रम को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी अपने बेटे का हौसला बढ़ाते हुए ट्वीट कर कहा, अपने रास्ते को खोजने और अपने लक्ष्यों के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए मुझे अपने बेटे पर गर्व है।

उन्होंने ट्वीट में बताया कि राजीव का पहला एक्जीबिशन ‘डार्क परसेप्शन: एन एक्सपोज़िशन ऑफ लाइट, स्पेस एंड टाइम’, वर्तमान में दिल्ली के बीकानेर हाउस में लगा हुआ है।