newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

क्यों नाराज हैं पाकिस्तानी अपने ही प्रधानमंत्री से, इमरान खान के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही खोल दिया मोर्चा

Pakistan : आखिर तालिबान के क्रूर रवैये के बाद क्या उसका समर्थन करना वाजिब रहेगा। वहीं बीते दिनों जिस तरह इमरान खान ने तालिबान का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, उसे लेकर अब वो अपने विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने तालिबान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए क्या कुछ नहीं किया। यूं समझ लीजिए कि एड़ी चोटी का जोड़ लगा दिया। कभी हिंदुस्तान से भिड़ गया तो कभी अमेरिका से तो कभी किसी से तो कभी किसी से। लेकिन अपने इन रवैयों की वजह उल्टा पाकिस्तान को ही इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। जी हां…वो इसलिए…क्योंकि जिस तालिबान को इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने क लिए खून-पसीना एक कर दिया था। अब वही तालिबान इमरान खान समेत पूरे पाकिस्तान को आंख दिखा रहा है। पाकिस्तान के प्रति तालिबानी सेना की क्रूरता का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि उसका बस चल जाए, तो वो पाकिस्तान की गलियों को अपनी गोलियों को भून दे। पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, तालिबानी सैनिकों ने अपनी गोलिबारी से कई पाकिस्तानी सैनिकों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया।

 

 

इसके अलावा कई पाकिस्तानी बंकरों और सुरक्षा स्थलों को तहस नहस कर दिया। हालांकि, पाकिस्तानी सैनिकों ने तालिबान के रवैयों का विरोध कर गोलीबारी की, लेकिन उन्हें कुछ खास कामयाबी नहीं मिल पाई। अब पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से तालिबानियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है, उसे लेकर इमरान खान अपने ही मुल्क में विपक्षी दलों के निशाने पर गए हैं। विपक्ष के नेता अब उनसे तीखे सवाल कर रहे हैं कि आखिर तालिबान के क्रूर रवैये के बाद क्या उसका समर्थन करना वाजिब रहेगा। वहीं बीते दिनों जिस तरह इमरान खान ने तालिबान का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, उसे लेकर अब वो अपने विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में अब इमरान खान का अगला कदम क्या होता है। यह देखना दिलचस्प रहेगा। चलिए, अब आगे जानते हैं कि आखिर तालिबानियों ने क्यों पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

IMRAN KHAN

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, बीते दिनों पाकिस्तानी सैनिकों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा का निर्धारण करने हेतु बाड़ा लगाया था, लेकिन पाकिस्तानी सैनिकों के इस कृत्य का तालिबानी सैनिकों ने विरोध किया। उन्होंने न महज सैनिकों को ऐसा करने से रोका, बल्कि उन पर गोलाबारी तक की और उनके द्वारा लगाए बाड़े को तहत नहस कर दिया। बता दें कि अफगानिस्तान और तालिबान के बीच सीमा का निर्धारण किसी और ने नहीं, बल्कि ब्रिटिस हुकूमत ने किया था। तभी से यही सीमा रेखा दोनों ही मुल्कों के बीच चली आ रही है। लेकिन अब तालिबान इसका विरोध कर रहे हैं। वो दोनों ही देशों के बीच निर्धारित सीमा रेखा को बिल्कुल भी नहीं मान रहा है और इमरान खान की लाचारी देखिए कि वो तालिबानियों के खिलाफ चाह कर भी कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। बीते दिनों जिस तरह उन्होंने वैश्विक मंच पर तालिबानियों को विरोध किया था, उसे लेकर अब वो वैश्विक मंच पर ही हंसी के पात्र बन रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तालिबानियों की क्रूरता का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि तालिबानी सेना लगातार पाकिस्तानी इलाकों में बम के गोले बरसाए जा रही है। अगर यह सिलसिला तेजी से जारी रहा तो वो बेहद ही तेजी से पाकिस्तानी इलाकों को अपने जद में ले लेंगे।