newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Manipur Violence: मणिपुर के शर्मनाक मामले में शामिल आरोपियों को भेजा गया पुलिस हिरासत, इतने दिनों तक खानी होगी जेल की हवा

Manipur Violence: दरअसल, मैतई समुदाय के लोग आरक्षण की मांग कर रहे हैं, जिसका कुकी समुदाय के द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं, मैतई समुदाय के पुरुषों ने दो कुकी समुदाय के महिलाओं को निर्वस्त्र करके उनसे परेड कराया। हालांकि, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नई दिल्ली। हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में महिलाओं को नग्न परेड कराने के मामले में गिरफ्तार हुए चार आरोपियों को 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गुरुवार सुबह इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके बाकी के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। उधर सीएम एन बीरेन सिंह ने मीडिया को संबोधित करने के क्रम में स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई पुरुष दो महिलाओं को नग्न कर उनसे परेड करा रहे हैं।

उधर, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वीडियो में जो भी पुरुष दिख रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मणिपुर की शर्मनाक घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पिछले दो महीने से मणिपुर हिंसा की आग में झुलस रहा है। दरअसल, मैतई समुदाय के लोग आरक्षण की मांग कर रहे हैं, जिसका कुकी समुदाय के द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं, मैतई समुदाय के पुरुषों ने दो कुकी समुदाय की महिलाओं को निर्वस्त्र करके उनसे परेड कराया। हालांकि, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। इस मामले में राजनीति भी जारी है। सभी विपक्षी दल पीएम मोदी को इस मामले में घेर रहे हैं। हालांकि, बीते गुरुवार को संसद के मानसून सत्र में शामिल होने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करने के क्रम में कहा था कि इस घटना से अवगत होने के बाद मेरा हदय पीड़ा से भर गया है। इस घटना ने पूरे देश की बेइज्जती कर दी है। यह शर्मनाक घटना है। उधऱ, विपक्षी दल ने इस मामले को लेकर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से इस्तीफे की मांग की है।