newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ram Vilas Paswan : केंद्रीय मंत्री का पार्थिव शरीर आज लाया जाएगा पटना, कल राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Ram Vilas Paswan : रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan ) का पार्थिव शरीर आज दोपहर में दिल्ली से पटना (Patna) लाया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी रखा जाएगा, जहां उनके समर्थक और उन्हें चाहने वाले उनका अंतिम दर्शन करेंगे।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी थी। चिराग ने ट्वीट में लिखा कि पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss You Papa..

chirag paswan and ram vilas paswan

पार्थिव शरीर लाया जाएगा पटना

रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज दोपहर में दिल्ली से पटना लाया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी रखा जाएगा, जहां उनके समर्थक और उन्हें चाहने वाले उनका अंतिम दर्शन करेंगे। पार्टी नेता राजेंद्र विश्वकर्मा ने इसकी जानकारी दी।

ramvilas paswan

कल होगा अंतिम संस्कार

रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बिहार की नीतीश सरकार ने निर्णय लिया है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Ramvilas paswan

बता दें कि राम विलास पासवान बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। रामविलास पासवान को राजनीति का रूख भांपना अच्छी तरह से आता था। उनको देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक माना जाता था। उनके पास 5 दशक से भी ज्यादा का संसदीय अनुभव था जिसमें वह 9 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे। वह अभी बिहार से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री थे।