newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bengaluru: लड़की ने इस बात के लिए किया इनकार, तो लड़के ने गुस्से में आकर फेंक दिया तेजाब

Bengaluru: पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद आरोपी सूमन को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

नई दिल्ली। सिर्फ एक ना ने उस शख्स को इतना नीचे गिरा दिया कि उसने लड़की पर तेजाब फेंकने से भी गुरेज नहीं किया। जी हां…आपको बता दें कि 17 वर्षीय लड़की ने जब 22 वर्षीय लड़के के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो लड़के ने लड़की से बदला लेने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिससे उसका चेहरा जल गया। लड़की की आंखों की रोशनी भी 25 फीसद जा चुकी है। हालांकि, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लड़की की हालत स्थिर बताई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। लड़की अपने भाई के साथ उससे मिलने गई थी, जिस पर वो शख्स इस कदर भड़क गया कि उसने लड़की पर तेबाज फेंक दिया।

बहरहाल, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद आरोपी सूमन को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें कि आरोपी लड़की पर तेबाज फेंकने के बाद मौके से फरार हो गया था। लेकिन, बाद में पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

kerala police

अब आगामी दिनों में आरोपी के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। आपको बता दें कि बीते दिनों बजट में सीएम बसवराज बोम्मई ने बजट में अटैक पीड़िताओं को 10 हजार रुपए देने का प्रावधान किया था। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में एसिड अटैक पीड़िताओं की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया। जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार की तरफ से पीड़िताओं को आर्थिक सहायता की रकम को बढ़ाया जा सकता है।