newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

चंडीगढ़ हवाईअड्डे के नामकरण पर बन गई बात, शहीद-ए-आजम भगत सिंह होगा नाम, CM मान ने दी जानकारी

आपको बता दें कि हवाईअड्डे के नाम को लेकर काफी समय तक विवाद रहा था। इस हवाईअड्डे के निर्माण में केंद्र के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा सरकार की भी हिस्सेदारी रही थी। ध्यान रहे कि पंजाब सरकार की ओर से चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नामकरण शहीद-ए-आजम भगत सिंह करने की घोषणा की गई थी। वहीं, हरियाणा सरकार इस हवाई अड्डे का नाम मंगलसेन पर रखना चाहती थी।

नई दिल्ली। आखिरकार काफी लंबे इंतजार और वाद-विवाद के बाद राजधानी चंडीगढ़ हवाईअड्डे के नाम पर सहमति बन गई है। इस हवाईअड्डे को अब शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि इस संदर्भ में हरियाणा और पंजाब के बीच बैठक हुई थी, जिसमें मुख्तलिफ विषयों पर भी चर्चा हुई। लंबे विचार-विमर्श के बाद भगवंत मान ने ट्वीट कर चंडीगढ़ हवाईअड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत करने की जानकारी दी है। इस बीच दुष्यंत सिंह चौटाला की ओर से नाम में पंचकुला जोड़ने की सिफारिश की गई थी, लेकिन बाद में शहीद-ए-आजम भगत सिंह नाम पर सहमति व्यक्त की गई।

आपको बता दें कि हवाईअड्डे के नाम को लेकर काफी समय तक विवाद रहा था। इस हवाईअड्डे के निर्माण में केंद्र के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा सरकार की भी हिस्सेदारी रही थी। ध्यान रहे कि पंजाब सरकार की ओर से चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नामकरण शहीद-ए-आजम भगत सिंह करने की घोषणा की गई थी। वहीं, हरियाणा सरकार इस हवाई अड्डे का नाम मंगलसेन पर रखना चाहती थी। जिसे लेकर काफी लंबे समय तक दोनों ही राज्यों के बीच विवाद बरकरार रहा था। विवाद की संजीदगी का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि एक वक्त के बाद कोर्ट को भी हस्तक्षेप करना प़ड़ गया था, जिसके बाद कोर्ट ने होनों ही राज्यों को पारस्परिक वार्ता के आधार पर विवाद को सुलझाने का सुझाव दिया था।

आज इसी कड़ी में इस विवाद को सुलझा लिया गया है। बहरहाल, उपरोक्त प्रकरण पर आपका क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम