newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: गन्ना विकास विभाग के प्रयासों का नतीजा, यूपी में गठित किए गए हजारों स्वयं सहायता समूह, महिलाएं बन रही स्वावलंबी

Uttar Pradesh:अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों हेतु प्रदान किये जाने वाले मिशन शक्ति पुरस्कार हेतु बरेली के अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा कुसुम एवं अयोध्या के माता वैष्णों देवी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा मानमती को प्रदेश स्तर पर विभिन्न विभागों से चयनित 11 महिलाओं में स्थान प्राप्त हुआ और उन्हें इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान किया गया।

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिये प्रभावी कदम उठाये जाने के आदेशों एवं चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा द्वारा दिये निर्देशों की वजह से चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं स्वावलंबन के लिये ‘मिशन शक्ति अभियान’ के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु सिंगल बर्ड चिप विधि से गन्ने की नर्सरी तैयार कर सीडलिंग वितरण हेतु प्रदेश के 36 जिलों की 142 गन्ना विकास परिषदों में 1,060 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन स्वयं सहायता समूहों द्वारा 592.42 लाख सीडलिंग तैयार की गई तथा शरदकालीन बुवाई के सीजन में प्रति महिला औसतन 11,500 रुपए की आय प्राप्त की गई।

UP Woman Award Yogi Adityanath1

इन उल्लेखनीय उपलब्धियों हेतु आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों हेतु प्रदान किये जाने वाले मिशन शक्ति पुरस्कार हेतु बरेली के अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा कुसुम एवं अयोध्या के माता वैष्णों देवी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा मानमती को प्रदेश स्तर पर विभिन्न विभागों से चयनित 11 महिलाओं में स्थान प्राप्त हुआ और उन्हें इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान किया गया।

Yogi Mission Shakti

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि गन्ना बाहुल्य क्षेत्रों में रोजगार की अपार सम्भावनाओं के दृष्टिगत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने हेतु विभाग द्वारा प्रदेश के 36 जिलों में 1,060 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें सिंगल बड एवं बड चिप विधि से गन्ने की नर्सरी तैयार किये जाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। गठित समूहों में कुल महिला सदस्यों की संख्या 13,550 है।

Yogi Mission Shakti

उन्होंने बताया कि इन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा 592.42 लाख सीडलिंग तैयार कर 487.10 लाख सीडलिंग का वितरण किया गया। जिससे 2,199 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना प्रदर्शन की स्थापना हुई है। जिससे प्रदेश में 17.59 लाख क्विंटल उन्नतशील गन्ना बीज बुवाई हेतु उपलब्ध होगा। इन महिला स्वयं सहायता समूहों को सीडलिंग बिक्री से 1,461.3 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई तथा लगभग 4 लाख दिवस का रोजगार सृजित हुआ है। शरदकालीन बुवाई के समय प्रति महिला 11,500 रुपए की आय हुई और पूरे वर्ष में औसतन आय 59,000 रुपए प्रति महिला प्राप्त होगी।