newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में इन प्रत्याशियों ने लहराया जीत का परचम, देखें लिस्ट

Uttar Pradesh: शनिवार को हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बीच बाराबंकी, रायबरेली, सुलतानपुर समेत कई जिलों में बवाल की खबरें छाई हुई थी। सुलतानपुर में तो बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क जाम किया गया था तो वहीं बाराबंकी में दोनों पक्ष आमने-सामने आए थे। इस सब के बीच पुलिस से भी नोकझोंक के कई मामले चर्चा में रहे।

नई दिल्ली। बीते दिन उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा को शानदार जीत हासिल हुई है। इस चुनाव में भाजपा ने जहां 18 में से 11 ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर अपना परचम लहराया है तो वहीं सपा की झोली में रायबरेली की 2 सीटें गिरी है। इसके अलावा निर्दलियों ने 5 तो कांग्रेस को चुनाव के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिले। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में जिले के सारे बड़े नेताओं ने जीत हासिल की। इस चुनाव में बाहुबली विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की पत्नी, MLC दिनेश प्रताप सिंह का बेटे, पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की बहू के अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे की पत्नी अपनी सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

bihar-bjp-2

5 ब्लॉक प्रमुख चुने गए निर्विरोध

नॉमिनेशन से ही रायबरेली में भाजपा का दमखम दिखने लगा था। पर्चा भरने के दिन ही भारतीय जनता पार्टी के 5 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। बात करें गौरा ब्लॉक की तो यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पर्चा तक नहीं भर पाए हालांकि इसके लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार पांडे ने धरना तक दिया लेकिन बावजूद इसके वो पर्चा नहीं भरवा सके। जिसके बाद यहां से चुनाव में खड़ी उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बहू को निर्विरोध ही जीत हासिल हो गई। जगतपुर, डीह, महराजगंज और बछरांवा इन जगहों पर भी भाजपा के प्रत्याशियों को ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी निर्विरोध प्राप्त हुई है।

ब्लॉक प्रमुख पद पर जीते प्रत्याशियों की लिस्ट

1 हरचंदपुर – पीयूष प्रताप सिंह (भाजपा)

2 सतांव –  आशुवेंद्र सिंह (भाजपा)

3 छतोह  संगीता (निर्दलीय)

4 लालगंज – शिवानी सिंह (सपा)

5 शिवगढ़ – हनुमंत सिंह (भाजपा)

6 खीरों – अनिल सिंह उर्फ नीलू सिंह (भाजपा)

7 राही  – धर्मेंद्र उर्फ राजीव यादव (निर्दलीय)

8 रोहनिया – राकेश कुमार (सपा)

9 ऊंचाहार –  सत्यभामा मौर्या (निर्दलीय)

10 सलोन – अंजू कुशवाहा (भाजपा)

11 सरेनी – विभा सिंह (निर्दलीय)

12 अमावां – वैशाली सिंह (निर्दलीय)

13 डलमऊ – शिव राम रावत (भाजपा)

इन 5 सीटों पर निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी

14 – दीनशाह गौरा  – सविता मौर्य (भाजपा)

15 – जगतपुर – दल वहादुर सिंह (भाजपा)

16 – बछरांवा – अमन सिंह (भाजपा)

17 – महराजगंज – राजकुमार (भाजपा)

18 – डीह – मिथिलेश (भाजपा)

चुनाव के बीच झड़प की खबरें

शनिवार को हुए इस चुनाव बीच बाराबंकी, रायबरेली, सुलतानपुर समेत कई जिलों में बवाल की खबरें छाई हुई थी। सुलतानपुर में तो बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क जाम किया गया था तो वहीं बाराबंकी में दोनों पक्ष आमने-सामने आए थे। इस सब के बीच पुलिस से भी नोकझोंक के कई मामले चर्चा में रहे। इटावा जिले के बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख के चुनाव में मतदान को लेकर हो रहे उपद्रव के बीच पहुंचे एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ तक मारा गया। जिसके बाद पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में जमकर मार-पीट देखने को मिली। कई स्थानों पर अलग-अलग दलों के बीच नोंक-झोंक हुई तो वहीं कई स्थानों पर तो भाजपा के ही समर्थक आपस में भीड़ते नजर आए। इस चुनाव में भाजपा को शानदार जीत हासिल हुई है। राज्य में 825 सीटों में से 334 पर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए लेकिन विपक्ष ये आरोप लगा रहा था कि उनके उम्मीदवारों को नामांकन ही नहीं करने दिया गया।