newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yogi Adityanath Cabinet 2.0: योगी कैबिनेट में हो सकता है इन महिलाओं का बोलबाला, इन खास नामों पर चर्चा तेज

Yogi Adityanath Cabinet 2.0: उत्तर प्रदेश में भी योगी आदित्यनाथ ने जबरदस्त वापसी की है। प्रदेश में  विधानसभा चुनावों में भगवा ब्रिगेड को दो-तिहाई बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत मिली है। योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। योगी के साथ दो उप मुख्यमंत्री सहित करीब 40 से ज्यादा मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।  कहा जा रहा है कि इस बार योगी कैबिनेट में ज्यादा महिला सदस्यों को जगह मिलेगी।

नई दिल्ली। 4 राज्यों में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद बीजेपी ने साबित कर दिया है कि उनकी टक्कर में फिलहाल कोई नहीं है। उत्तर प्रदेश में भी योगी आदित्यनाथ ने जबरदस्त वापसी की है। प्रदेश में  विधानसभा चुनावों में भगवा ब्रिगेड को दो-तिहाई बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत मिली है। योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। योगी के साथ दो उप मुख्यमंत्री सहित करीब 40 से ज्यादा मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।  कहा जा रहा है कि इस बार योगी कैबिनेट में ज्यादा महिला सदस्यों को जगह मिलेगी। इसके लिए कई महिला सदस्यों का नाम भी सामने आ रहा है।

CM YOGI

इन महिलाओं का नाम टॉप पर

मंत्रिमंडल में शामिल होने की लिस्ट में सबसे ऊपर पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का नाम है। कहा जा रहा है कि चुनाव जीतने में इनकी बड़ी भूमिका रही है। इसके अलावा अदिति सिंह,अंजुला माहौर,प्रतिभा शुक्ला, गुलाब देबी और अनुपमा जायसवाल का नाम सामने आया है। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ का  शपथ ग्रहण समारोह का प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 50,000 की क्षमता वाला अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों आदि सहित शीर्ष भाजपा नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

हार के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

चुनाव में हार मिलने के बाद भी पार्टी केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि वो जिम्मेदारी क्या होगी। ये तय नहीं है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को भी जगह मिलेगी। जिसमें  पूर्व एडीजी असीम अरुण और प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह का नाम शामिल है।