newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: ‘3 फीट का दुल्हा, 3 फीट की दुल्हन’ सोशल मीडिया पर खूब हो रही इस अनोखी शादी की चर्चा, जानिए क्या है पूरा माजरा

UP: आज दोपहर अजीम का निकाह होना है। जो लोग सोच रहे हैं कि ऐसा क्या खास है इनकी शादी में तो उन्हें बता दें, अजीम में 3 फीट के हैं। अपनी हाइट की वजह से ही उनकी शादी होने में कई परेशानियां सामने आ रही थी लेकिन अब आखिरकार उनकी शादी होने जा रही है।

Uttar Pradesh: कहते हैं शादी का बंधन न केवल दो आत्माओं का मिलन है बल्कि दो परिवारों को भी ये जोड़ता है। हर किसी का सपना होता है कि उनकी शादी खूब धूमधाम और यादगार तरीके से हो। आज का दिन उत्तर प्रदेश के कैराना में रहने वाले अजीम मंसूरी के लिए काफी खास है। वो इसलिए क्योंकि आज उनकी सालों पुरानी तमन्ना पूरी होने जा रही है। आज दोपहर अजीम का निकाह होना है। जो लोग सोच रहे हैं कि ऐसा क्या खास है इनकी शादी में तो उन्हें बता दें, अजीम में 3 फीट के हैं। अपनी हाइट की वजह से ही उनकी शादी होने में कई परेशानियां सामने आ रही थी लेकिन अब आखिरकार उनकी शादी होने जा रही है।

Azim Mansoori Bushra.

शादी के लिए लगा चुके हैं कई जगहों के चक्कर

कैराना में रहने वाले 3 फीट के अजीम मंसूरी काफी वक्त से अपने जीवन साथी की तलाश में थे लेकिन हाइट कम होने की वजह से उनकी कहीं भी शादी पक्की नहीं हो पा रही थी। कई समय तक परेशान होने के बाद अजीम ने थानों और अधिकारियों के चक्कर काटने शुरू कर दिए। हर जगह जाकर अजीम एक ही मांग करते कि उनकी शादी करवा दीजिए। थाने और अधिकारियों के पास जाने का अजीम को फायदा हुआ और उन्हें लगातार शादी के लिए फोन आने लगे। हालांकि उन्हें कोई भी रिश्ता पसंद नहीं आया।

Azim Mansoori Bushra

इसके बाद आखिरकार अजीम मंसूरी का रिश्ता बुशरा के साथ तय हुआ है। बुशरा भी 3 फीट की ही हैं और मोहल्ला मजीदपुरा की रहने वाली हैं। अजीम की होने वाली वाइफ बुशरा बीकॉम पास हैं। इस शादी की तैयारियां जोरों पर है। घर में निकाह के लिए मेहमान पहुंच चुके हैं। खाना,गाना बजाना भी जारी है। इस शादी से न सिर्फ अजीम और बुशरा का परिवार बल्कि उनके आस-पड़ोस के लोग भी काफी खुश हैं। हर कोई यही दुआ कर रहा है कि शादी अच्छे से निपट जाए।