TIRANGA BIKE RALLY: तिरंगा रैली पर सियासत तेज, विपक्षी सांसदों के शामिल नहीं होने पर भड़की BJP

TIRANGA BIKE RALLY: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा पर पलटवार करते हुए ट्वीट कर लिखा,”देश की शान है, हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।” इसके अलावा राहुल गांधी ने अपनी डीपी की पिक्चर में भी बदलाव किया है।

Avatar Written by: August 3, 2022 1:06 pm
Tiranga Bike Rally

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लाल किले से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये आयोजन संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया गया है। तिरंगा रैली लाल किले से लेकर विजय चौक तक निकाली गई थी। इस दौरान भाजपा के सांसद और मंत्री का जोश देखने को मिला। लेकिन अब तिरंगा रैली को लेकर भी सियासत तेज हो गई है। दरअसल इस रैली से विपक्षी दलों ने किनारा कर लिया। जिसके बाद अब विवाद खड़ा हो गया है। सतारूढ़ भाजपा का कहना है कि पार्टी की तरफ से रैली नहीं की गई है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से रैली आयोजित की गई है और सभी सांसदों से इस तिरंगा रैली में शामिल में होने की अपील की गई थी। मगर भाजपा के सांसदों के अलावा विपक्ष का एक भी सांसद इस रैली में शामिल नहीं हुआ।

Tiranga Bike Rally

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी से अपने आवास पर 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है। तिरंगा रैली को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा पर पलटवार करते हुए ट्वीट कर लिखा,”देश की शान है, हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।” इसके अलावा राहुल गांधी ने अपनी डीपी की पिक्चर में भी बदलाव किया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।”

भाजपा का कांग्रेस पर वार- 

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने तिरंगा रैली में विपक्ष के शामिल होने पर क्लास लगाई है। पूनावाला ने ट्वीट कर लिखा, ”संस्कृति मंत्रालय ने आज सुबह सभी दलों के सांसदों के लिए लाल किले से संसद तक ‘तिरंगा बाइक रैली’ का आयोजन किया। सिर्फ भाजपा-एनडीए के सांसद ही दिखे। मीडिया के अनुसार- कांग्रेस/टीएमसी/आप/सपा गायब? क्या तिरंगा किसी पार्टी या राष्ट्र से संबंधित है? राष्ट्रपति से लेकर तिरंगा तक ऐसा अपमान क्यों?

इसके अलावा भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी तिरंगा रैली में विपक्ष के शामिल होने पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने लिखा, आज सुबह सांसदों ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से तिरंगा बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लेकिन किसी भी विपक्षी सांसद ने भाग लेने का विकल्प नहीं चुना। क्या यह एक स्पष्ट स्वीकारोक्ति है कि भाजपा तिरंगे की एकमात्र संरक्षक है, जो हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है?

Latest