newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kanjhawala Case: कंझावला कांड के दो आरोपियों ने बताया घटना का पूरा सच, कबूली नशे में होने की बात, कहा- लड़की कार में फंसी…

Kanjhawala Case: घटना के चश्मदीद और पुलिस के बयान में काफी अंतर होने की वजह से लोगों का गुस्सा और भड़क गया है। पुलिस ने कार सवार पांचों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब खबर है कि दो आरोपियों ने पुलिस के आगे सच कबूल कर लिया है।

नई दिल्ली। नए साल 2023 की शुरुआत में जहां पूरा देश जश्न में डूबा हुआ था तो वहीं, दिल्ली के कंझावला में 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो रही थी। इस घटना में कार सवार 5 युवकों द्वारा स्कूटी सवार 20 साल की अंजली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपियों की गाड़ी में फंसी अंजली को कई किलोमीटर तक घसीटा भी गया। इस हादसे में मृतक अंजली का नग्न शव बरामद हुआ। शरीर के कई हिस्से घसीटे जाने से छिल गए, तो कुछ खत्म ही हो गए। इस घटना के बाद से ही लोगों का गुस्सा आसमान पर है। घटना के चश्मदीद और पुलिस के बयान में काफी अंतर होने की वजह से लोगों का गुस्सा और भड़क गया है। पुलिस ने कार सवार पांचों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब खबर है कि दो आरोपियों ने पुलिस के आगे सच कबूल कर लिया है।

आरोपियों ने पुलिस के साथ किया कबूलनामा

इस घटना के दो मुख्य आरोपियों (दीपक और अमित) ने पुलिस को सच बताता है। दीपक और अमित ने पुलिस के आगे बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि घटना के वक्त उन्होंने नशा किया हुआ था। कार को दीपक चला रहा था और मनोज उसके बगल वाली सीट पर मौजूद था। पुलिस को आगे सच बताते हुए आरोपियों ने कहा कि कृष्ण विहार में शनि बाजार रोड पर उन्होंने एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी थी। इस एक्सीडेंट से वो डर गए थे क्योंकि लड़की गिर गई थी। ऐसे में हम डर कर वहां से कंझावला की तरफ भागे। जब उनकी नजर गाड़ी के नीचे लटकी स्कूटी सवार लड़की दिखी तो वो लोग उसे वहीं छोड़कर अपने एक दोस्त आशुतोष के पास पहुंचे। बाद में सभी अपने-अपने घर चले गए।

आपको बता दें, इस मामले में दिल्ली पुलिस भी सवालों के घेरे में है। इस घटना के चश्मदीद ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसने जब कार के नीचे लड़की को अटके हुए देखा तो उसने पुलिस को एक नहीं कई फोन किए। मदद के लिए उसने कई किलोमीटर तक गाड़ी का पीछा भी किया। पेट्रोलिंग पुलिस को भी बताया लेकिन वो नशे में थे। चश्मदीद का ये भी कहना है कि जानकारी देने के बावजूद कई घंटों बाद पुलिस होश में आई। वहीं, इस मामले पर पुलिस अपने दामन को साफ बताते हुए कह रही है कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने एक्शन लिया और उन्हें स्कूटी तो बरामद हुई लेकिन वहां लड़की मौजूद नहीं थी।

;

अब लोग पुलिस की इसी लापरवाही को लेकर गुस्से में है। लोगों का मानना है कि अगर चश्मदीद के जानकारी देते ही अगर लड़की को बचाने की कार्यवाही की गई होती तो आज अंजली जिंदा होती। गौरतलब हो कि इस मामले में कल पीड़िता का पोस्टमार्टम हुआ है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आज दोपहर तक आ जाएगी। वहीं, पीड़िता के परिजनों का कहना है कि जब तक अंजली की रिपोर्ट सामने नहीं आएगी वो शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामले को लेकर एक नया अपडेट भी सामने आया है जिसमें ये कहा गया है कि स्कूटी पर अंजली के साथ एक लड़की और मौजूद थी जो हादसे के बाद घाटल हो गई थी। इसके बाद वो अपने घर चली गई थी।