newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Case Against Rane: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश, CM उद्धव ठाकरे के लिए कहा था ऐसा

Case Against Rane: उधर, अपने पिता नारायण राणे के खिलाफ गिरफ्तारी आदेश पर उनके बेटे नीतेश राणे ने ट्वीट कर कहा है कि शिवसेना की युवा इकाई के सदस्यों को हमारे जूहू स्थित घर के बाहर इकट्ठा होने के निर्देश दिए गए हैं। मुंबई पुलिस उन्हें वहां आने से रोके। वरना जो कुछ होगा, उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। शेरों की मांद में जाने की हिम्मत मत करो। हम इंतजार कर रहे होंगे।

मुंबई। अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी तय है। नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। नारायण राणे ने उद्धव को थप्पड़ मारने की बात कही थी। इसकी शिकायत शिवसेना ने पुलिस से की थी। राणे चिपलूण में हैं। राणे की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होने के साथ ही शिवसेना लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई कराती रही है। पहले मुंबई पुलिस ने राणे के कार्यकर्ताओं पर 22 केस दर्ज किए थे। ताजा मामला ये है कि सोमवार को कोकड़ के महाड़ इलाके में नारायण राणे जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे। यह इलाका शिवसेना का गढ़ माना जाता है। राणे पर आरोप है कि उन्होंने उद्धव को थप्पड़ मारने की बात कही।

उधर, अपने पिता नारायण राणे के खिलाफ गिरफ्तारी आदेश पर उनके बेटे नीतेश राणे ने ट्वीट कर कहा है कि शिवसेना की युवा इकाई के सदस्यों को हमारे जूहू स्थित घर के बाहर इकट्ठा होने के निर्देश दिए गए हैं। मुंबई पुलिस उन्हें वहां आने से रोके। वरना जो कुछ होगा, उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। शेरों की मांद में जाने की हिम्मत मत करो। हम इंतजार कर रहे होंगे।

बता दें कि राणे की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ पालघर जिले के वसई और विरार में भी पुलिस ने केस दर्ज किए थे। तुलिंज, मानिकपुर, काशीमीरा, वालिव, विरार और वसई थाने में कोरोना मानदंडों के उल्लंघन का केस दर्ज है। महामारी एक्ट और आपदा प्रबंधन एक्ट के खिलाफ भी राणे और कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए गए हैं। इस मुद्दे पर अब शिवसेना और बीजेपी के बीच लंबी जंग छिड़ने के पूरे आसार दिख रहे हैं।