newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video:अनोखी मिसाल.. दूल्हा- दुल्हन ने पहले किया रक्तदान फिर रचाई शादी, अनाथ-गरीब बच्चों को कराया भोजन

Video: उत्तर प्रदेश के  चंदौली नगर पंचायत क्षेत्र के गौतम नगर के निवासी अजित और उनकी दुल्हन प्रियंका ने ये अनोखा कदम उठाया है। प्रियंका चंदौली के सकलडीहा की रहने वाली हैं।  खास बात ये है कि दोनों शिक्षित हैं

नई दिल्ली। आमतौर पर शादियों में खूब नाचना गाना, साज-सज्जा होती है। सभी नाती-रिश्तेदार मिलकर एंजॉय करते हैं लेकिन क्या आपने पहले कभी ऐसी शादी के बारे में सुना है जहां दूल्हा-दुल्हन पंडाल में ही रक्त दान कर रहें हो। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन चंदौली की एक शादी में ऐसा हुआ है जहां दूल्हा-दुल्हन ने पहले रक्तदान किया और बाद में शादी रचाई। इतना ही नहीं जोड़े ने अनाथ और गरीब बच्चों को भोजन भी कराया।

पंडाल में लगाया रक्तदान शिविर

उत्तर प्रदेश के  चंदौली नगर पंचायत क्षेत्र के गौतम नगर के निवासी अजित और उनकी दुल्हन प्रियंका ने ये अनोखा कदम उठाया है। प्रियंका चंदौली के सकलडीहा की रहने वाली हैं।  खास बात ये है कि दोनों शिक्षित हैं। अजित MA. MSW .LLB है जबकि प्रियंका MA, MSW, D.EL.ED.LLB.की पढ़ाई की है। दोनों मिलकर एक सहयोग संस्थान यानी एक सामाजिक संस्था भी चलाते  है। जिस   सामाजिक संस्था को दोनों मिलकर तीन साल से चला रहे हैं उसका काम घूम-घूम कर ब्लड इकठ्ठा करना है। जिसका इस्तेमाल गरीबों के इलाज में किया जाता है।


हर तरफ हो रही जोड़े के काम की सराहना

इस सराहनीय कदम में दोनों परिवारों ने मिलकर सहयोग दिया और रक्तदान शिविर में रक्त दान किया। इस कदम के बाद हर तरफ जोड़े की तारीफ हो रही है। लोग इस कदम को सराहनीय बता रहे हैं। बहुत कम ही ये देखने को मिलता है क्योंकि हमारे देश में शादियों का मतलब सिर्फ मोटा खर्चा, दहेज, गाड़ी, और नाच गाने तक ही सीमित है। अजित और प्रियंका जैसे बहुत ही कम लोग हैं जो अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए सबसे पहले समाज के कल्याण के बारे में सोचते हैं। हर किसी को इस अनोखे जोड़े से सीख लेनी चाहिए।