newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJD leader Naba Das shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मारी गोली, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे नबा दास

BJD leader Naba Das shot: सूत्रों के मुताबिक एएसआई ने उन्हें कार से उतरते वक्तअंधाधुंध फायरिंग कर दी। यानि की सुरक्षा में सेंध का चूक का बड़ा घटनाक्रम है जिसके अंदर ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी गई है। गोली मारने वाला हमलावर कोई और नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। गोली चलने वाले ASI का नाम गोपाल कृष्ण दास बताया जा रहा है।

नई दिल्ली। इस वक्त ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने राज्य के हेल्थ मिनिस्टर और बीजेडी के कद्दावर नेता नबा किशोर दास पर जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि उनके सीने में गोली मारी है। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई  जा रही है। खबरों के अनुसार वारदात को उस वक्त को अंजाम देने की कोशिश की गई, जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शिरकत के लिए जा रहे थे। खबर ये भी है कि सीएम नवीन पटनायक के बेहद करीबी नबा दास पर गोली चलाने वाला उनकी सुरक्षा में तैनात ASI है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

Odisha Health Minister Naba Das Pic

सूत्रों के मुताबिक एएसआई ने उन्हें कार से उतरते समय अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यानि की सुरक्षा में सेंध का चूक का बड़ा घटनाक्रम है जिसके अंदर ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी गई है। गोली मारने वाला हमलावर कोई और नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी है। गोली चलने वाले ASI का नाम गोपाल कृष्ण दास बताया जा रहा है। नबा दास पर हमलावर ने 4-5 राउंड फायरिंग की। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। नबा दास की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने में लगी हुई है। खबर है कि उन्हें एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए भुवनेश्वर भी लाया जा रहा है। ऐसे खबर है कि पुलिस ने आरोपी ASI को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं मौके पर मौजूद एक चश्मदीद एडवोकेट राम मोहन राव ने बताया कि,”वे जब आए थे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। उसी दौरान एक आवाज आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा। भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की। हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिगं की है। गोली सीने में लगी है।”

ज्ञात हो कि इससे पहले बीजेडी नेता नबा दास सुर्खियों में उस वक्त आए थे जब साल 2015 में ओडिशा विधानसभा सत्र के दौरान अश्लील वीडियो  देखते नजर आए थे। इतना ही नहीं उन्हें तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने एक सप्ताह के लिए सस्पेंड भी किया था। इसके अलावा वो बीजेडी सरकार में सबसे अमीर मंत्रियों में से भी एक है।