newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लहराया BJP का परचम, PM मोदी ने दिया योगी सरकार की नीतियों को श्रेय, किया ये ट्वीट

UP Block Chief Election: इस चुनाव में मिली जीत पर सीएम योगी ने कहा कि, ब्लॉक प्रमुख चुनाव नतीजों पर सीएम योगी ने इससे पहले कहा कि, भाजपा को ज़िला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में 85% से अधिक सीटों पर समर्थन प्राप्त हुआ।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है। बता दें कि इससे पहले यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हुए थे जिसमें भाजपा ने 75 सीटों में 63 पर जीत दर्ज की थी। वहीं 10 जुलाई को हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया है। कुछ जिले ऐसे रहे जो समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाते थे लेकिन उन जिलों में भी भाजपा ने बाजी मार ली है। बता दें कि यूपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कड़ी में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया में यूपी में 349 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए थे। वहीं शनिवार को 476 पदों के लिए मतदान हुए थे। गौरतलब है कि शनिवार शाम तक प्रदेश की सभी 825 सीटों के नतीजे आ गए है। जिसमें बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ 626 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं समाजवादी पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ 98 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके अलावा कांग्रेस के 5 और अन्य 96 उम्मीदवार जीते हैं।

pm modi happy

भाजपा की इस बंपर जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार को श्रेय देते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी भजापा ने अपना परचम लहराया है। योगी सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिला है, वो पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।”

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नतीजों पर अपने एक ट्वीट में लिखा कि, “प्रदेश में नवनिर्वाचित हुए सभी क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा की भावना, ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान करेंगे। सभी को पुनश्च शुभकामनाएं।”

Cm Yogi Tweet block election

वहीं ब्लॉक प्रमुख चुनाव नतीजों पर सीएम योगी ने इससे पहले कहा कि, भाजपा को ज़िला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में 85% से अधिक सीटों पर समर्थन प्राप्त हुआ। ये केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का परिणाम है।