newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Block Pramukh Election: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की धाकड़ जीत, सपा का अपने ही गढ़ में हुआ सूपड़ा साफ

UP Block Pramukh Election result: गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने धाकड़ सेंधमारी कर दी है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है। हालांकि पंचायत सदस्य चुनाव के जब नतीजे सामने आए थे तो भाजपा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी लेकिन जब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव हुए तो भाजपा का प्रदर्शन बहुत शानदार दिखा है। बता दें कि शनिवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव में भाजपा ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। इस जीत में खास बात यह रही कि समाजवादी पार्टी अपने ही गढ़ में हार गई है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने धाकड़ सेंधमारी कर दी है। इस जिले में 9 ब्लॉक हैं। ऐसे में हुए भारतीय जनता पार्टी ने 7 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं बची 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। कुल मिलाकर सपा के खाते में एक भी सीट नसीब नहीं हुई और उसका अपने ही गढ़ में सूपड़ा साफ हो गया।

PM Modi, Yogi Adityanath And Akhilesh Yadav

फिरोजाबाद जिले में 9 ब्लॉक हैं, जिसमें 3 ब्लॉक एटा, टूंडला और नारखी ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे, लेकिन आज 6 ब्लॉक में मतदान हुए। इस चुनाव में 4 ब्लॉक प्रमुख भाजपा के चुने गए और दो पर निर्दलीय विजयी हुए हैं।

इस चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, भाजपा को ज़िला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में 85% से अधिक सीटों पर समर्थन प्राप्त हुआ। ये केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का परिणाम है।