newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Elections 2022: चुनावी सर्वे के बाद अब सट्टा बाजार का ग्राफ आया सामने, जानिए BJP या समाजवादी पार्टी कौन जीतेगा यूपी?

UP Elections 2022: सट्टा बाजार चलाने वाले सटोरिये अपने शुरूआती रुझानों में यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 230 सीटें दे रहे हैं। सट्टा बाजार चलाने और खुद को पुलिस के चंगुल से बचाने के लिए वे तरह-तरह के पेशेवरों की मदद भी ले रहे हैं।

नई दिल्ली। चुनाव से पहले सामने आ रहे तमाम सर्वे तो बता ही रहे हैं कि यूपी में दोबारा बीजेपी की सरकार बनने वाली है। अब सट्टा बाजार ने भी इन सर्वे के नतीजों पर मुहर लगा दी है। सट्टा बाजार के मुताबिक यूपी में बीजेपी की फिर से सरकार बनेगी। सटोरियों ने ये भी तय कर दिया है कि बीजेपी को कितनी सीटें हासिल होंगी। कुल मिलाकर सट्टा बाजार का कहना है कि सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव भले ही बीजेपी में तोड़फोड़ मचा लें, लेकिन सत्ता हासिल करने का उनका सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है। बता दें, उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान से पहले हापुड़ के सट्टा बाजार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की है। बहुत ही गुपचुप तरीके से चलने वाले सट्टा बाजार ने भाजपा पर दांव लगाया है।

2022 election

पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर विजेता बनेगी BJP

सट्टा बाजार की भविष्यवाणी है कि पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा को कुछ नुकसान जरूर होगा, मगर पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर विजेता बनकर उभरेगी। सट्टा बाजार चलाने वाले सटोरिये अपने शुरूआती रुझानों में यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 230 सीटें दे रहे हैं। सट्टा बाजार चलाने और खुद को पुलिस के चंगुल से बचाने के लिए वे तरह-तरह के पेशेवरों की मदद भी ले रहे हैं।

सट्टेबाजों से उनके बदले हुए तौर-तरीकों और यूपी चुनाव में कौन बादशाह बनकर उभरेगा, इस बारे में जानने के लिए बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक वो भाजपा को चुनाव में मजबूत पार्टी के रूप में देख रहे हैं, समाजवादी पार्टी उनकी दूसरी पसंद है, जिसके लिए वे 130 सीटों का दांव लगा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को अभी तक कोई सीट नहीं दी गई है। इसके आगे उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद रुझान बदल सकता है, लेकिन इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उनके रुझान के अनुसार भाजपा को पिछले चुनावों की तुलना में कम सीटें मिल रही हैं, लेकिन साथ ही वह एक प्रमुख पार्टी भी बन रही है।

‘कांग्रेस के लिए कोई रेट नहीं है’

एक सट्टेबाज ने कहा, हम बीजेपी के लिए अभी 1,000 के लिए 1,000 की पेशकश कर रहे हैं। पहले चरण के चुनाव के बाद, यह मौजूदा रुझानों के आधार पर 1,000 से 5,000 या 10,000 में बदल सकता है। हम अपने सेशन के रुझानों के आधार पर बीजेपी को 230 सीटें दे रहे हैं। हमारे पास कांग्रेस के लिए कोई रेट नहीं है। समाजवादी पार्टी की सेशन रेट 130 सीटों के लिए है। उन्होंने कहा कि दूसरे और तीसरे चरण में वे कांग्रेस और आप के लिए रेट खोलेंगे। पहले चरण में उन्होंने इन दोनों पार्टियों को कोई विकल्प नहीं दिया है। हर चरण के बाद स्थिति बदलेगी। हम तीसरे चरण के बाद कांग्रेस पर टिप्पणी कर पाएंगे। इस चरण से हमें अंदाजा हो जाएगा कि कांग्रेस को कितनी सीटें मिलने वाली हैं। तीसरे चरण में बसपा की सीटों पर भी फैसला होगा। चौथा चरण हमें स्पष्ट कर देगा कि आप चुनावों को प्रभावित करने जा रही है या नहीं। चुनाव के बाकी चरणों में केवल सट्टेबाजी की कीमत स्विंग (बदलेगी) होगी।

भगवा पार्टी मजबूत उम्मीदवार

सट्टा बाजार चलाने वालों का कहना है कि भाजपा को 60 से 70 सीटों का नुकसान होगा, लेकिन अभी तक भगवा पार्टी मजबूत उम्मीदवार दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी 130 से ज्यादा सीटों पर कब्जा कर पाएगी या नहीं, यह चौथे चरण के चुनाव के बाद ही स्पष्ट होगा। आपको बता दें कि सटोरिए अपने मन से सट्टा नहीं खेलते। माहौल का पूरा अंदाजा लगाने के बाद ही वो किसी पर जीत और हार का दांव लगाते हैं।