newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यूपी में धान खरीदी हुई तेज, सरकार ने 108797 किसानों से खरीदा लगभग आठ लाख मीट्रिक टन धान

किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने में जुटी यूपी सरकार ने धान खरीदने की रफ्तार को काफी तेज कर दिया है। एक अक्टूबर से अभी तक कुल 108797 किसानों से 64 हजार मीट्रिक टन की धान खरीद की गई है

लखनऊ: किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने में जुटी यूपी सरकार ने धान खरीदने की रफ्तार को काफी तेज कर दिया है। एक अक्टूबर से अभी तक कुल 108797 किसानों से 64 हजार मीट्रिक टन की धान खरीद की गई है। वर्तमान समय में 72 जिलों के 3386 सेन्टरों पर बड़ी तेजी से धान खरीदा जा रहा है। जबकि पिछले साल 68 जिलों में आज तक 3510 सेन्टरों पर रही धान खरीद हो पाई थी। धान खरीद में नए रिकार्ड बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करने में जुटी है। प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं।

अधिकारियों को भी धान क्रय केन्द्रों पर नजर रखने और किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने की हिदायत दी है। किसानों के हितों का ध्यान रखने वाली यूपी सरकार ने इस साल धान खरीद के लिए प्रदेश में 139 केन्द्र बढ़ाए हैं। प्रदेश में कुल 4370 धान क्रय केन्द्र खोले गये हैं जबकि पिछले साल इनकी संख्या 4231 थी। सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं से किसानों में भी खुशी दिखाई दे रही है। वे भी बड़ी संख्या में इच्छानुसार धान केन्द्रों पर पहुंचकर अपनी फसल बेच रहे हैं। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 07.480 एलएमटी धान की प्रगतिशील खरीद की गई है।

 

कुल 1453.35 करोड़ रुपये का धान किसानों से खरीद लिया गया है। जबकि पिछले साल आज के दिन तक सरकार ने 2.90 लाख किसानों से 16.42 एलएमटी धान खरीदा था। गौरतलब है कि सरकार की मंशा किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के तहत सीधे किसानों से पारदर्शी धान खरीद का लाभ मिल रहा है। साथ में किसानों को इच्छानुसार किसी भी केन्द्र पर धान बेचने की सुविधा दी गई है। किसानों को धान के मूल्य का भुगतान भी उनके खातों में 72 घंटों के अंदर किया जा रहा है।