newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022 LIVE: सीटें गंवाकर भी बीजेपी का यूपी में डंका, सपा का बेहतर प्रदर्शन, बीएसपी-कांग्रेस की दुर्गति

यूपी विधानसभा की 403 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज हो रही है। सभी नतीजे शाम तक आने की उम्मीद है। इस चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई दिग्गजों की किस्मत का आज फैसला होने वाला है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने चुनाव नहीं लड़ा है।

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन ने फिर अपना डंका बजा दिया है। हालांकि, पिछली बार के मुकाबले बीजेपी को काफी सीटों का नुकसान भी हुआ है। अखिलेश यादव के सपा गठबंधन ने पिछली बार के मुकाबले इस बार बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसपी और कांग्रेस की अब तक के चुनावों में सबसे बड़ी दुर्गति हुई है। मायावती का ‘ब्राह्मण कार्ड’ और प्रियंका गांधी का ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा पूरी तरह फेल हो गया है।

-इस वक्त यूपी के सभी 403 सीटों के रुझान आए हैं। बीजेपी गठबंधन 262, सपा गठबंधन 136, बीएसपी 1 , कांग्रेस 3 और अन्य 1 सीट पर आगे। यूपी में बहुमत का आंकड़ा 202 सीट है।

बीजेपी ने यूपी में 2 मिथक तोड़ दिए हैं। पहला ये कि 1985 के बाद वो लगातार दूसरी बार सरकार बना रही है। जबकि, पहले हर 5 साल में सरकार बदल रही थी। दूसरा मिथक ये कि कोई सीएम नोएडा जाता है, तो उसकी पार्टी हार जाती है। सीएम रहते योगी एक दर्जन से ज्यादा बार नोएडा गए और बीजेपी फिर भी यूपी जीतती लग रही है।

-सीएम योगी गोरखपुर शहर सीट पर करीब 55000 वोट से आगे।

-सीतापुर के हरगांव से बीजेपी के सुरेश राही ने जीत दर्ज की।

-लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से बीजेपी के राजेश्वर सिंह आगे हुए। वो पहले पीछे चल रहे थे।

-विजय जुलूस निकालने पर लगी रोक चुनाव आयोग ने हटाई।

-अखिलेश यादव करहल सीट पर 36000 वोटों से आगे।

-योगी आदित्यनाथ 34000 वोट से आगे चल रहे हैं। सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और इलाहाबाद दक्षिण से नंदगोपाल गुप्ता नंदी पीछे।

-फाजिलनगर सीट पर सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य 7वें राउंड के बाद भी पीछे। स्वामी प्रसाद योगी सरकार में मंत्री थे और बीजेपी छोड़कर सपा में गए थे।

-कैराना सीट से बीजेपी की मृगांका सिंह आगे चल रही हैं।

-सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।

-थानाभवन सीट से योगी सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा पीछे चल रहे हैं।

-मानिकपुर सीट से डकैत ददुआ का बेटा वीर सिंह पटेल पीछे।

-मेरठ की हस्तिनापुर सीट से बीजेपी अभी आगे। कहा जाता है कि ये सीट जो पार्टी जीतती है, वो ही यूपी में सरकार बनाती है।

-गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ 22000 वोट से आगे चल रहे हैं।

-लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा दफ्तर पहुंचे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव।

-लखनऊ कैंट से योगी सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक 8900 वोट से आगे चल रहे हैं।

-बलिया की बैरिया सीट से बीजेपी आगे। बीजेपी से अलग हुए सुरेंद्र सिंह पीछे।

-आगरा की सभी 9 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

-करहल से अखिलेश यादव 9813 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके मुकाबले मोदी सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल हैं।

-लखनऊ सरोजनीनगर सीट से बीजेपी के राजेश्वर सिंह अभी पीछे हैं। राजेश्वर सिंह ईडी से इस्तीफा देकर बीजेपी उम्मीदवार बने हैं।

-सपा के आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आगे चल रहे हैं।

-सरधना सीट से बीजेपी के संगीत सिंह सोम आगे चल रहे हैं।

-कैराना सीट से सपा के नाहिद हसन आगे हुए। बीजेपी की मृगांका सिंह पीछे हुईं।

-मैनपुरी की करहल सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे।  यहां से मोदी के मंत्री एसपी सिंह बघेल बीजेपी उम्मीदवार हैं।

-कुशीनगर के तमकुहीराज सीट से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पीछे चल रहे हैं।

-कुशीनगर के रामकोला से बीजेपी के विनय प्रकाश, सदर से भी बीजेपी उम्मीदवार आगे।

-कैराना सीट से बीजेपी की मृगांका सिंह आगे। सपा के नाहिद हसन पीछे चल रहे हैं।

-वाराणसी दक्षिण से योगी के मंत्री नीलकंठ तिवारी आगे हुए। कुछ समय पहले तक पीछे चल रहे थे।

-कन्नौज सदर सीट से पूर्व आईपीएस और बीजेपी के असीम अरुण आगे। वो पहले कानपुर के पुलिस कमिश्नर थे। असीम के पिता श्रीराम अरुण यूपी के डीजीपी रहे थे।

-सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर पहले दौर के बाद 5000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

-योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन भी आगे चल रहे हैं।

-आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट पर भी बीजेपी आगे।

-गोरखपुर की कैेंपियरगंज सीट से बीजेपी के फतेहबहादुर आगे।

-देवरिया से योगी के सलाहकार और पूर्व पत्रकार शलभमणि त्रिपाठी आगे।

-लखनऊ कैंट सीट से योगी के मंत्री ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। फर्रुखाबाद से बीजेपी के सुनील द्विवेदी भी आगे।

-वाराणसी दक्षिण से योगी के मंत्री नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं।

-जसवंतनगर सीट से शिवपाल यादव आगे हुए। फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे हो गए हैं।

-इलाहाबाद पश्चिम सीट से योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह फिलहाल आगे।

-मथुरा से योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आगे।

-जसवंतनगर सीट से सपा के शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं। शिवपाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा हैं।

-लखीमपुर खीरी की 4 सीटों पर बीजेपी फिलहाल आगे चल रही है।

-जेवर सीट से बीजेपी के धीरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं।

-महाराजपुर सीट से बीजेपी के सतीश महाना आगे।

-कुण्डा सीट से रघुराज प्रताप सिंह आगे।

-सिराथू सीट से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं।

-गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं।

-भगवंतनगर सीट से बीजेपी फिलहाल आगे।

-अमेठी से बीजेपी के संजय सिंह आगे चल रहे हैं।

-प्रतापगढ़ की रामपुर खास से कांग्रेस की आराधना मिश्रा आगे। नोएडा से बीजेपी के पंकज सिंह फिलहाल आगे।

-आगरा से बीजेपी की बेबी रानी मौर्य आगे।

-सरधना से बीजेपी के संगीत सोम आगे।

-25 सीटों के रुझान में 15 पर बीजेपी गठबंधन आगे। सपा गठबंधन 8 और बीएसपी 2 सीट पर आगे।

-यूपी में 13 सीट पर बीजेपी, 6 पर सपा और 2 पर बीएसपी आगे।

-यूपी में 11 पर बीजेपी, 4 पर सपा और 1 पर बीएसपी आगे।

-यूपी में फिलहाल 10 सीटों पर बीजेपी  गठबंधन और 3 सीट पर सपा प्रत्याशी आगे।

-5 सीटों पर बीजेपी और 1 पर सपा आगे।

-सहारनपुर के रामपुर मनिहारन से बीजेपी के देवेंद्र कुमार आगे।

-यूपी की दो और सीटों पर बीजेपी आगे। कुल 3 सीटों पर अभी बीजेपी आगे है।

-पहला रुझान आया। फिरोजाबाद की शिकोहाबाद से बीजेपी के ओमप्रकाश वर्मा आगे चल रहे हैं।

-यूपी विधानसभा की 403 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। पहले पोस्टल बैलेट और सर्विस वोट गिने जा रहे हैं।

-योगी सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया है कि यूपी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार प्रचंड बहुमत से आने वाली है।

-37 साल से यूपी में किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बनी है। साल 1985 में कांग्रेस लगातार दूसरी बार यहां चुनाव जीती थी।

-सबसे पहले पोस्टल बैलट और सर्विस वोट की गिनती होगी। सुबह 8.30 बजे से ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी।

-वोटों की गिनती के लिए सभी 75 जिलों में 84 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा 5 काउंटिंग सेंटर आगरा में हैं।

-ये तस्वीरें वाराणसी की हैं। यहां मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

-यूपी विधानसभा के लिए 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी के अलावा 3 और 7 मार्च को 7 दौर में वोटिंग हुई थी।

-पिछली बार बीजेपी को 312 सीटें हासिल हुई थीं। जबकि, सपा को 54, बीएसपी को 19 और कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं।

-पिछली बार बीजेपी के सहयोगी दलों, अपना दल (एस) को 9 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को 4 सीटें मिली थी। इस बार सुभासपा ने सपा से गठजोड़ किया है। जबकि, निषाद पार्टी बीजेपी के साथ चुनाव लड़ी है।

-पिछली बार यूपी में करीब 61 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार मतदान का प्रतिशत 60.31 फीसदी रहा है। यानी करीब 1 फीसदी कम वोट पड़े हैं।

-उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कुल 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें 560 महिलाएं भी हैं।

-आज ही सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होने जा रहा है।

-योगी ने गोरखपुर शहर सीट और अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट से चुनाव लड़ा है।