newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karantaka Elections: PM मोदी ने कर्नाटक जीत पर कांग्रेस को दी बधाई, कांग्रेस आचार्य नेता प्रमोद कृष्णम तंज कसते हुए कही ये बात

Karantaka Elections: सियासी दुनिया में एक बड़े राज्य की जीत ने कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। इससे पहले हिमाचल में भी कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी। और अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का कॉन्फिडेंस कई गुना बढ़ गया है। इसे पार्टी नेताओं के बयानों में साफ देखा जा सकता है। भले ही इस वक्त पूरा फोकस विधानसभा एलेक्शंस में रहने वाला है। लेकिन अब जो भी जीत विपक्ष को हासिल होगी उसको जाहिर तौर पर 2024 के चुनाव से जोड़कर देखा जाएगा।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी की तमाम कोशिशों, स्टार प्रचारकों की रैलियों के बावजूद भी मोदी-शाह का जादू नहीं चला। 22 साल बाद राज्य के भीतर कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की और एक बार फिर ये साबित हो गया कि राज्य में हर बार सरकार बदलने की बात झूठ नहीं है। वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी को बधाई दी। इस बीच कल्की पीठ के पीठाधीश्वर और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए तमाम बातें कहीं। दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट घोषित होने और कांग्रेस की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और कांग्रेस को शुभकामनाएं भेजीं।

क्या बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम ?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर ट्वीट में लिखा, “कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं” पीएम मोदी के इस ट्वीट के जवाब में कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने लिखा, “2024 में भी, इसी तरह “दिल” खोल के “बधाई” दीजिएगा।” उनके इस बयान को 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर दिया गया है। बता दें कि मोदी सरकार के खिलाफ कर्नाटक की जीत को कांग्रेस बेहद बड़ा मान रही है। 2024 से पहले कर्नाटक की इस जीत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि अब हम पूरी तरह से आगे 2024 की तैयारियों में जुट जाएंगे।

इतना ही नहीं सियासी दुनिया में एक बड़े राज्य की जीत ने कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। इससे पहले हिमाचल में भी कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी। और अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का कॉन्फिडेंस कई गुना बढ़ गया है। इसे पार्टी नेताओं के बयानों में साफ देखा जा सकता है। भले ही इस वक्त पूरा फोकस विधानसभा एलेक्शंस में रहने वाला है। लेकिन अब जो भी जीत विपक्ष को हासिल होगी उसको जाहिर तौर पर 2024 के चुनाव से जोड़कर देखा जाएगा।