newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election: अखिलेश यादव ने ‘जिन्ना’ को कह दिया नेहरू-पटेल जैसा फ्रीडम फाइटर, भड़की बीजेपी ने किया प्रहार

UP Election: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने रविवार को अखिलेश यादव का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ”सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर भी इनको अपने आदर्श ‘जिन्‍ना’ याद आ ही गए।”

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासत में गर्माहट दिखने लगी है। रोज बयानबाजी हो रही है। एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। ये तो हर चुनाव में होता है लेकिन अब यूपी चुनाव में जिन्ना की एंट्री हो गई है। वहीं जिन्ना जिन्हें भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार माना जाता है। अखिलेश यादव ने मंच से भरी सभा में जिन्ना को फ्रीडम फाइटर बता दिया है। इतना ही नहीं उनकी तुलना नेहरु, पटेल से कर दी।

दरअसल हरदोई में समाजवादी विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचे अखिलेश यादव ने एक विवादित बयान दिया है। जिसके बाद पूरी बीजेपी को अखिलेश यादव ने घेरने का बड़ा मौका मिल गया है। दरअसल अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना आजादी के नायक थे। अपने भाषण में उन्होंने जिन्ना की तारीफ की। उन्होंने कहा की जिन्ना गांधी और पटेल की सोच एक ही थी। इतना ही नहीं उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना को आजादी का नायक बताया है। उन्होंने कहा कि जिन्ना ने आजादी के लिए संघर्ष किया है।उन्होंने मोहम्मद जिन्ना की तारीफ की है। अखिलेश यादव ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मोहम्मद जिन्ना से तुलना की है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सरदार पटेल जी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना एक ही संस्था में पढ़ कर बैरिस्टर बन कर आए थे। एक ही जगह पर पढ़ाई लिखाई की। वह बैरिस्टर बने उन्होंने आजादी दिलाई अगर उन्हें किसी भी तरह का संघर्ष करना पड़ा होगा तो वह पीछे नहीं हटे। इसके बाद अब बीजेपी ने अखिलेश यादव पर जोरदार प्रहार किया है. भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा गया कि अखिलेश यादव मानते हैं कि जिन्ना ने देश को आजादी दिलाई। जबकि सच ये है कि जिन्ना ने देश तोड़कर पाकिस्तान बनाया। क्या अखिलेश देश के टुकड़े करने वाले के साथ हैं? सरदार पटेल की जयंती पर जिन्ना से प्रेम क्यों पूछ रहा उत्तर प्रदेश। माफी मांगें अखिलेश।

भारतीय जनता पार्टी के राज्‍यसभा सदस्‍य और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने एक वीडियो जारी कर कहा, ”सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लौह पुरुष की तुलना जिन्ना से की है, अखिलेश यादव को पहले इतिहास पढ़ लेना चाहिए। जिन्ना ने हजारों हिंदुओं का कत्लेआम कराया और वह देश के बंटवारे के जिम्मेदार हैं।” उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव, सरदार पटेल की जयंती के एक दिन पहले आपके पिता (मुलायम सिंह यादव) ने 30 अक्टूबर, 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाई थी, मां सरयू का आंचल लाल हो गया था।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने रविवार को अखिलेश यादव का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ”सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर भी इनको अपने आदर्श ‘जिन्‍ना’ याद आ ही गए।”

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को ट्वीट किया, ”सरदार पटेल की जयंती पर अखिलेश यादव मोहम्‍मद अली जिन्ना का गुणगान क्यों कर रहे हैं।’

देखिये इस खबर पर लोगों ने कैसी प्रतिक्रियाएं दी हैं!