newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttarakhand: कांग्रेस को झटका!, विधायक राजकुमार ने थामा BJP का दामन

Uttarakhand: ध्यान हो राजकुमार पहले बीजेपी में ही थे लेकिन पार्टी में असंतुष्ट होकर उन्होंने कांग्रेस में जाने का फैसला लिया था। वहीं अब राजकुमार की घर वापसी हो गई है। विधायक राजकुमार ने राजधानी दिल्ली में ही केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली

नई दिल्ली। पहले ही एक के बाद एक कांग्रेसी पार्टी के हाथ का साथ छोड़ दूसरी राजनीतिक पार्टियों का दामन थाम रहे थे। इसी क्रम में अब उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रविवार को उत्तरकाशी जिले की सुरक्षित सीट पुरोला विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए। राजकुमार ने दिल्ली बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पार्टी का दामन थामा। इस मौके में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले राजकुमार का पार्टी छोड़ना कांग्रेस को झटके के रूप में देखा जा रहा है।

ध्यान हो राजकुमार पहले बीजेपी में ही थे लेकिन पार्टी में असंतुष्ट होकर उन्होंने कांग्रेस में जाने का फैसला लिया था। वहीं अब राजकुमार की घर वापसी हो गई है। विधायक राजकुमार ने राजधानी दिल्ली में ही केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।


बता दें, राजकुमार साल 2007 में पहली बार सहसपुर सुरक्षित सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। जिसके बाद 2012 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें हार नसीब हुई थी। बाद में उन्होंने 2017 में कांग्रेस का दामन थाम लिया और पुरोला सीट से विधायक बने।