newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुषमा स्वराज को याद कर भावुक हुए वेंकैया नायडू, कहा- बहुत याद आती है, खासकर आज के दिन

Venkaiah Naidu: 6 अगस्त साल 2019 को सुषमा स्वराज का निधन हो गया था। बीते दिन उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बंगलूरू में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया था। इस दौरान नायडू ने लोगों से महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने और उनके लिए हर समय एक सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का आग्रह भी किया था।

नई दिल्ली। बीते दिन रविवार को देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। सोशल मीडिया पर आम से लेकर खास सभी लोगों की राखी बंधवाते हुए तस्वीरें भी वायरल हो रही थी। दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने रक्षाबंधन के मौके पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दिवंगत सुषमा स्वराज नायडू को राखी बांधने और उनके माथे पर पारंपरिक टीका लगाती दिखाई दे रही थी। इस तस्वीर को सांझा करते हुए बांसुरी ने लिखा था, “कुछ बंधन इतने मधुर और मजबूत होते हैं कि उन पर समय भी विराम नहीं लगा सकता है! सभी को #रक्षाबंधन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।”

बांसुरी के इसी ट्वीट पर अब उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें रक्षाबंधन के मौके पर अपनी ‘बहन’ सुषमा स्वराज की खास तौर पर याद आती है। नायडू ने बांसुरी के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, “कुछ बंधन समय से आगे निकल जाते हैं… मेरी बहन सुषमा जी की बहुत याद आती है, खासकर आज के दिन।”

venkya naydu

बता दें, 6 अगस्त साल 2019 को सुषमा स्वराज का निधन हो गया था। बीते दिन उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बंगलूरू में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया था। इस दौरान नायडू ने लोगों से महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने और उनके लिए हर समय एक सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का आग्रह भी किया था।