newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला का निधन

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने चार बार हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में काम किया था और एक बार राज्यसभा के लिए भी चुने गए थे।

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने चार बार हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में काम किया था और एक बार राज्यसभा के लिए भी चुने गए थे।

shamsher singh surjewala

वह कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता हैं।

shamsher singh surjewala

शमशेर सिंह ने 1967, 1977, 1982 और 1991 में नरवाना विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। वह 2001 में कैथल विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में भी चुने गए। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में विपक्षी पार्टी के नेता के रूप में भी काम किया था। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर नरवाना में होगा।