newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: आतंकियों का गढ़ कहे जाने वाला कुपवाड़ा में बड़ा बदलाव, सामने आया खेल प्रेमियों का अद्भुत नजारा

Jammu-Kashmir News: गौरतलब है कि कश्मीर में 4 सालों में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से काफी बदलाव देखा है। घाटी में लगातार वो सभी कार्य हो रहे है जो कि कई सालों तक आर्टिकल 370 की वजह कश्मीरी लोगों के विकास के लिए रोड़ा बना हुआ था। घाटी में अब विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से अक्सर आतंकी घटनाएं सामने आती रहती है। आए दिन कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर आती है। लेकिन अब वहां की तासीर बदलते हुए नजर आ रही है। आतंकियों का गढ़ कहे जाने वाला कुपवाड़ा में अब लोग अमन और शांत की जिंदगी जीने रहे है। यहां का नजारा अब बदलता हुआ दिखाई दे रहा है, कश्मीरी लोग अन्य राज्यों की तरह आम जिंदगी जी रहे है। इसकी बानगी एक वीडियो से सामने आई है। जिसमें खेल प्रेमियों का उमंग देखने को मिला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की तादाद में युवा अब खेल के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखा रहे है। जहां कुछ साल पहले तक सिर्फ आतंकियों के साथ एनकाउंटर की खबरें सुर्खियां बनती थीं। लेकिन अब यहां की फिजा में बहुत बदलाव नजर आ रहा है। कश्मीर अब शांति और विकास की राह पर चला पड़ा है और नई-नई इबारत लिख रहा है।

गौरतलब है कि कश्मीर में 4 सालों में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से काफी बदलाव देखा है। घाटी में लगातार वो सभी कार्य हो रहे है जो कि कई सालों तक आर्टिकल 370 की वजह कश्मीरी लोगों के विकास के लिए रोड़ा बना हुआ था। घाटी में अब विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। हाल ही में आतंकियों का गढ़ रहा कभी कुपवाड़ा में एलजी मनोज सिन्हा ने बहु उद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया था। इसके अलावा आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद घाटी में 4 साल बाद सिनेमा हॉल की वापसी हुई है। अब कश्मीर के लोग सिनेमाघरों में अपने परिवार के साथ आराम से मूवी देख पा रहे है।

वहीं विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा बनने वाली कंपनी ‘मॉल ऑफ श्रीनगर’ बना रही है। हाल ही के दिनों में घाटी में शांतिपूर्वक जी 20 समिट का आयोजन भी हुआ। इसके अलावा कश्मीर में आतंकियों घटना पर भी काफी कमी आई है। जिसका टूरिज्म क्षेत्र में व्यापक स्तर पर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा शिक्षा की तरफ बच्चों का रुझान भी बढ़ने लगा है। अब घाटी में युवतियां  भी आजादी से घूम रही है। जिसका वीडियो भी सामने आया था।

बारामूला की नुसरत फातिमा हिजाब पहनकर आजादी के साथ सड़क पर खुलेआम बुलेट चला रही थी। लेकिन ये सब संभव हो पाया है तो सिर्फ घाटी में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से।