newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Economic offender: ED ने कर दिया खुलासा, विजय माल्या को भारत लाने का रास्ता हो गया साफ

Economic offender: आपको बता दें कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी देश के तीन सबसे मोस्ट वांटेड आर्थिक भगोड़े हैं। इन तीनों ने मिलकर बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगया है। वहीं तीनों को भारत लाने की कोशिश जारी है और उम्मीद है कि जल्द ये तीनों भगोड़े देश भी लाए जाएंगे।

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने देश का पैसा गबन करने वाले भगोड़े कारोबारियों पर बड़ा शिकंजा कसा है। केंद्र सरकार ने भगोड़े कारोबारियों विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ हंटर चलाया है। मोदी सरकार की इस कार्रवाई के बाद साफ हो गया कि घोटाले करने वाले आरोपियों की किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देश के तीन सबसे मोस्ट वांटेड आर्थिक भगोड़े माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी देश के तीन सबसे मोस्ट वांटेड आर्थिक भगोड़े हैं। इन तीनों ने मिलकर बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगया है। वहीं तीनों को भारत लाने की कोशिश जारी है और उम्मीद है कि जल्द ये तीनों भगोड़े देश भी लाए जाएंगे।

enforcement directorate

ईडी ने माल्या को लेकर दी बड़ी जानकारी

इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े व्यापारी विजय माल्या (Vijay Mallya) को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। दरअसल माल्या के जल्द लंदन से भारत प्रत्यर्पण होने की संभावना बढ़ गई है। जांच एजेंसी ईडी ने बताया है कि विजय माल्या का भारत को प्रत्यर्पण फाइनल हो चुका है। प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि लंदन की वेस्ट मिनिस्टर कोर्ट ने विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण की अनुमति दे दी है और क्योंकि कोर्ट ने माल्या को ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दायर करने पर रोक लगा दी है ऐसे में भगोड़े व्यापारी विजय माल्या भारत प्रत्यर्पण फाइनल है।

बता दें कि 9,000 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज मामले में विजय माल्या आरोपी है। उन्होंने मार्च 2016 से ही ब्रिटेन को अपना ठिकाना बनाया है। हालांकि अभी विजय माल्या जमानत पर है। साल 2017 के अप्रैल महीने में स्कॉटलैंड यार्ड के द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।