newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, लगाया गया कर्फ्यू, 5 दिन के लिए इंटरनेट ठप

Manipur: 5 दिनों के लिए प्रदेश में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। वहीं, राज्य में कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। यह कर्फ्यू सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक लगा रहेगा। इससे पहले कर्फ्यू में ढील दी गई थी। उधर, कई इलाकों में झड़प की भी खबरें सामने आई हैं। जिसके बाद सरकार के लिए प्रदेश में शांति व्यवस्था को स्थापित करना बड़ी चुनौती बन चुकी है।

नई दिल्ली। एक बार फिर से मणिपुर में हिंसा भड़क गई है। बेकाबू हालात को ध्यान में रखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स को भेजा गया है। फिलहाल, स्थिति को काबू में कर लिया गया है, लेकिन मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। 5 दिनों के लिए प्रदेश में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। वहीं, कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक लगा रहेगा। इससे पहले कर्फ्यू में ढील दी गई थी। उधर, कई इलाकों में झड़प की भी खबरें सामने आई हैं। जिसके बाद सरकार के लिए प्रदेश में शांति व्यवस्था को स्थापित करना बड़ी चुनौती बन चुकी है।