newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: गहलोत के मंत्री काअद्भुत ज्ञान, चन्द्रयान-3 पर दिया ऐसा बयान कि आपका दिमाग चकरा जाएगा

Ashok Chandna On Chandrayaan 3: दरअसल मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अशोक चांदना ने ये कह दिया कि चन्द्रयान-3 में जो यात्री गये हैं मैं उन्हें सलाम करता हूं। अब भला मंत्री अशोक चांदना को कौन बताए कि इसरो के इस मिशन में किसी इंसान को नहीं भेजा गया है, ये मानवरहित है।

नई दिल्ली। हिंदुस्तान आज एक नया इतिहास बनने जा रहा है। अंतरिक्ष में भारत अपना परचम लहराने से चंद कदम की दूरी पर है। मिशन चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कुछ मिनटों के बाद भारत चांद पर अपना तिरंगा लहराने वाला है। वहीं पूरे मुल्कों की नजर भारत के मिशन चंद्रयान-3 पर गढ़ाए हुए है। सभी देशवासी चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस मिशन की कामयाबी के लिए पूजा-अर्चना और हवन किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री ने चंद्रयान-3 को लेकर अपना ज्ञान का ऐसा परिचय दिया है जिसको सुनकर हर कोई हंसी से लोट-पोट हो गया है। दरअसल गहलोत के मंत्री चांदना मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। लेकिन उन्होंने बिना सोचे समझे ऐसा कुछ बोल दिया कि अब उनकी हर तरफ किरकिरी हो रही है।

chandrayaan 3 1

मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अशोक चांदना ने ये कह दिया कि चन्द्रयान-3 में जो यात्री गये हैं मैं उन्हें सलाम करता हूं। अब भला मंत्री अशोक चांदना को कौन बताए कि इसरो के इस मिशन में किसी इंसान को नहीं भेजा गया है, ये मानवरहित है। उन्होंने कहा कि हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई और हमारे जो यात्री चंद्रयान-3 में गए है उन्हें सलाम करता हूं। हमारा देश एक कदम और साइंस में स्पेस रिसर्च के अंदर आगे बढ़ा उसकी सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।

Ashok Chandana

यहां देखिए वीडियो-

बता दें कि इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने 6 जुलाई को मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की डेट का ऐलान किया गया था। इसके बाद 14 जुलाई का वो दिन है जब 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया और आज 23 अगस्त का दिन है जब चांद पर भारत इतिहास रचने जा रहा है।पूरा देश इस पल का बेस्रबी से इंतजार कर रहा है।