newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka Congress: विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक कांग्रेस में उथलपुथल!, शिवकुमार को अध्यक्ष पद से हटाया

अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि कांग्रेस ने शिवकुमार को हटाकर चंद्रप्पा को कर्नाटक कांग्रेस की कमान सौंपने का फैसला क्यों किया। माना ये जा रहा है कि डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारामैया के बीच जारी खींचतान को देखते हुए ये फैसला किया गया है।

बेंगलुरु। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा के चुनाव होने हैं। कांग्रेस इन चुनावों में अपनी जीत का दावा कर रही है। पार्टी ने 160 से ज्यादा उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। इन सबके बीच एक बड़ी खबर ये भी आ रही है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में अध्यक्ष पद से डीके शिवकुमार को हटा दिया है। कर्नाटक में अब डीके शिवकुमार की जगह प्रदेश कांग्रेस की कमान बीएन चंद्रप्पा को दी गई है। उनको तत्काल प्रभाव से दायित्व संभालने के लिए कहा गया है। बता दें कि डीके शिवकुमार काफी समय से कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। वो सीएम पद के प्रत्याशी के तौर पर भी खुद को प्रोजेक्ट कर रहे थे। इसे कांग्रेस में उथलपुथल माना जा रहा है।

bn chandrappa appointment

अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि कांग्रेस ने शिवकुमार को हटाकर चंद्रप्पा को कर्नाटक कांग्रेस की कमान सौंपने का फैसला क्यों किया। माना ये जा रहा है कि डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारामैया के बीच जारी खींचतान को देखते हुए ये फैसला किया गया है। सिद्धारामैया के बेटे ने पिछले दिनों कहा था कि उनके पिता एक बार फिर कर्नाटक का सीएम बनने का सपना पूरा होते देखना चाहते हैं। अब सबकी नजर इस पर है कि कर्नाटक अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद डीके शिवकुमार क्या कदम उठाते हैं। वहीं, सिद्धारामैया के कैंप से इस बारे में क्या प्रतिक्रिया आती है।

dk shivkumar

शिवकुमार को गांधी परिवार का खासा करीबी समझा जाता है। वो लगातार कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले मेहनत करते दिखते रहे। हाल ही में जेडीएस और बीजेपी से भी कई विधायक और नेता कांग्रेस में शामिल हुए। इनसे भी शिवकुमार काफी उत्साहित दिख रहे थे, लेकिन अब बतौर कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद निश्चित तौर पर उनको झटका जरूर लगा होगा। सवाल ये भी है कि क्या कांग्रेस आलाकमान को ये लगा कि शिवकुमार के अध्यक्ष रहते उसके लिए कर्नाटक का चुनावी मैदान मारना मुश्किल होगा।