newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab polls: वोट के बदले नोट? ‘सत्ता सुख’ के लिए पैसे बांटने की लगी होड़! केजरीवाल के बाद सिद्दू का Rs 2,000 का वादा

Punjab polls: कांग्रेस की तरफ कक्षा पांचवी पास बच्ची को 5 हजार रूपए देने का ऐलान किया है। इसके अलावा 10वीं पास लड़की को 10 हजार रूपए और 12वीं पास लड़की को 20 हजार रूपए देने का ऐलान किया है। वहीं, कॉलेज की छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी देने का ऐलान किया गया है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए कांग्रेस ने पंजाब की जनता को रिझाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। जहां एक तरफ आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में अपनी सरकार बनने पर महिलाओं को 1 हजार रूपए देने का ऐलान किया था तो वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अब प्रदेश की महिलाओं को 2 हजार रूपए देने सहित कई लोक लुभावने वादे कर दिए हैं। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के इस ऐलान के बाद ‘आप’ का अगला कदम क्या होता है। अब ‘आप’ प्रदेश की जनता को रिझाने के लिए अगला कौन-सा ऐलान करती है। इसके अलावा  सिद्धू ने महिलाओं को इतर कई अन्य ऐलान भी किए हैं, जो कि आगे हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस की तरफ कक्षा पांचवी पास बच्ची को 5 हजार रूपए देने का ऐलान किया है। इसके अलावा 10वीं पास लड़की को 10 हजार रूपए और 12वीं पास लड़की को 20 हजार रूपए देने का ऐलान किया है। वहीं, कॉलेज की छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी देने का ऐलान किया गया है। विदेश जाने पर एक टेबलेट फ्री में देने की बात भी कही गई है। वहीं, लड़कियों की जमीन की रजिस्ट्री फ्री में करने की भी बात कही गई है। इसके साथ ही घरेलू महिलाओं को 2 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी कांग्रेस की तरफ से किया गया है। पांच एकड़ से मजदूरों व किसानों को प्रतिदिन 400 रूपए देने का भी ऐलान किया गया है। बता दें कि कांग्रेस की तरफ ये सभी ऐलान आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

resignation of sidhu

अब देखना होगा कि कांग्रेस की तरफ से किए गए इन सभी ऐलानों से क्या प्रदेश की जनता का मिजाज क्या रुख अख्तियार करती है। क्या कांग्रेस दोबारा राज्य में अपनी सल्तनत कायम करने में सफल हो पाती है या किसी दूसरे दल को सत्ता का सुख मिल पाता है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन वर्तमान में प्रदेश की सियासी गतिविधियों को लेकर सभी की पैनी निगाहें देखने को मिल रही है।