
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर के कुख्यात अपराधी और पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गुरुवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
कानपुर के चौबेपुर में घटना को अंजाम देकर फरार विकास पहले दिल्ली-एनसीआर पहुंचा, लेकिन पुलिस की जबरदस्त दबिश के बाद वह फिर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला पहुंचा, जहां उसे एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Vikas Dubey, the main accused in #KanpurEncounter case, has been arrested at a police station in Ujjain (Madhya Pradesh), say UP Govt Sources pic.twitter.com/txjmhzJhmW
— ANI (@ANI) July 9, 2020
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उसकी गिरफ्तार की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी पुलिस किसी को छोड़ती नहीं है। और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है और हमारी कस्टडी में है। उन्होंने कहा कि इंटेलीजेंस के प्रयास से उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ये मध्य प्रदेश के लिए बड़ी कामयाबी है।
#Kanpur : गैंगस्टर #VikasDubey का MP कनेक्शन पुलिस के हाथ लगा, #MadhyaPradesh गृहमंत्री @drnarottammisra बोले-बख्शा नहीं जाएगा pic.twitter.com/SW8OoDSpez
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) July 9, 2020
इससे पहले पुलिस ने कानपुर के बिकरु कांड मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे के बेहद करीबी प्रभात मिश्रा और रणबीर शुक्ला को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने बुधवार को विकास दुबे के दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को हमीरपुर में मुठभेड़ में को मार गिराया था।
#Kanpur : आखिर पुलिस को मिल गई सफलता, कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार
I #VikasDubey @Uppolice @myogiadityanath @CMOfficeUP #Ujjain l pic.twitter.com/ITKqdsFsHS— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) July 9, 2020