newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Watch Video: जगन्नाथ मंदिर में यूट्यूबर के जाने पर मचा था बवाल, अब काम्या जानी ने बताई “बीफ” वाली हकीकत

Kamiya Jani News: इस वीडियो में काम्या जानी ने कहा, मेरे बारे में कई तरह की अलग-अलग बातें हो रही है। मैं अपने सफाई में कुछ बातें कहना चाहती हूं। एक इंडियन यूट्यूबर होने के नाते मेरा मिशन रहा है इंडियन हेरिटेज और कल्चर को पूरी दुनिया तक पहुंचाऊ। पिछले साल मैंने एक डॉक्यूमेट्री बनाई थी। जिसका नाम था धरोहर भारत की। मैं देश के कई कल्चर साइट पर गई।

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से यूट्यूबर और फूड ब्लॉगर काम्या जानी विवादों में घिरी हुई है। दरअसल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काम्या ओड़िशा के जगन्नाथ मंदिर गई थी। भाजपा ने उनके जगन्नाथ मंदिर जाने पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए थे और कहा कि बीफ प्रोमोटर को मंदिर में जाने की परमिशन कैसे दी गई। भाजपा ने काम्या की गिरफ्तारी की मांग भी की थी। इस बीच अब इस पूरे प्रकरण पर काम्या जानी का बयान सामने आया है। जगन्नाथ मंदिर में जाने पर हुए विवाद के बाद काम्या जानी ने सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है। बीफ वाले विवाद पर काम्या ने सफाई दी है। काम्या ने कहा मैं हिंदू और कभी बीफ नहीं खाया है। मैं भारतीय संस्कृति को दुनिया में फैलाने का काम करती हूं।

काम्या जानी ने बताई “बीफ” वाली हकीकत

इस वीडियो में काम्या जानी ने कहा, मेरे बारे में कई तरह की अलग-अलग बातें हो रही है। मैं अपने सफाई में कुछ बातें कहना चाहती हूं। एक इंडियन यूट्यूबर होने के नाते मेरा मिशन रहा है इंडियन हेरिटेज और कल्चर को पूरी दुनिया तक पहुंचाऊ। पिछले साल मैंने एक डॉक्यूमेट्री बनाई थी। जिसका नाम था धरोहर भारत की। मैं देश के कई कल्चर साइट पर गई। वहां कि कहानियां और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट आप तक पहुंचाई। देश के कई जानकर ने इसकी सरहाना भी की थी। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसकी प्रशंसा की। इस पर मुझे पर मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने कल्चरल ब्रांड एंबेसडर का अवॉर्ड भी दिया।

आगे काम्या ने बताया कि, जगन्नाथ मंदिर जाने का मेरा मकसद था। भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद और वहां कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की जानकारी लोगों तक पहुंचना। लेकिन मेरी एक विजिट विवादों में आ गई है। मैं एक हिंदू हूं और ना मैंने कभी बीफ खाया है और उसको प्रमोट करती हूं। इसके अलावा काम्या ने अपने केरल दौरा वीडियो भी साफ दी। कि मैं केरल में उस रेस्टोरेंट में बीफ नहीं खाया था। मेरी कई सारे वीडियो होंगे जो कि कई शहरों और देशों की है जिसमें मैं लोकल व्यंजन के बताती जरूर हूं। लेकिन मैं उसको खाती नहीं हूं। हम सभी अपने देश और कल्चर से प्यार करते है। ये सफाई जिन लोगोंं को मिस अंडरस्टैंडिंग से बुरा लगा है उन तक जरूर पहुंचेगा।