newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weather Update in India: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम, सोमवार को 15 सालों में सबसे सर्द सुबह

Weather Update in India: उत्तर भारत में ठंड (Cold) का सितम जारी है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शीत लहर (Cold Wave) जारी है। इसी बीच सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान (Temperature) 8 डिग्री दर्ज किया गया है। ये सामान्य से काफी कम है।

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड (Cold) का सितम जारी है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शीत लहर (Cold Wave) जारी है। इसी बीच सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान (Temperature) 8 डिग्री दर्ज किया गया है। ये सामान्य से काफी कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को भी पिछले 17 साल का रिकॉर्ड टूटा, इस दिन नवंबर में सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई है।

cold

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इससे पहले रविवार की सुबह पिछले 17 सालों की सबसे सर्द सुबह रही है। इतना ही नहीं कुछ हिस्सों में शीत लहर भी चली है। जिससे आज की सुबह में काफी ठंड़ रही। आज न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ये 2003 ते बाद से नवंबर का सबसे कम तापमान है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 14 साल में इस महीने में सबसे कम रहा। इस साल अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह 1962 के बाद से सबसे कम तापमान है। 1962 में 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है। हर और ठंड की मोटी चादर नजर आ रही है। पहाड़ों में भारी बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है।