newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West Bengal Elections: TMC जारी कर सकती है सभी 294 प्रत्याशियों की सूची, भाजपा CEC की बैठक टली

West Bengal Assembly Elections 2021: वहीं बंगाल चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस आज प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निवास पर टीएमसी चुनाव समिति की बैठक होगी। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी सभी 294 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती हैं।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal ) विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मिशन बंगाल को फतह करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 60 उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आज या कल इन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो सकता है। बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की कल ढाई घंटे से भी ज्यादा समय तक बैठक चली। लेकिन इस बीच खबर है कि वहीं, भाजपा की नई दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक टल गई है।


वहीं बंगाल चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस आज प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) के निवास पर टीएमसी चुनाव समिति की बैठक होगी। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी सभी 294 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती हैं।

खबर है कि ममता बनर्जी अपने कालीघाट आवास से ही शुक्रवार दोपहर में सूची जारी करेंगी। इसके बाद 7 मार्च को ममता के उत्तर बंगाल के दौरे पर जाने का भी कार्यक्रम है। वहां वह रोड शो व चुनावी सभा करेंगी।