newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नड्डा के काफिले पर हमले के बाद बंगाल के गवर्नर आगबबूला, सीएम ममता को दी चेतावनी

इस मामले पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। जहां उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को संविधान का पालन करना होगा। वह अपने रास्तों के लिए प्रस्थान नहीं कर सकती। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लंबे समय से लगातार बिगड़ रही है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) ने BJP प्रमुख जेपी नड्डा (BJP Chief JP Nadda) के काफिले पर हमले के मामले में केंद्र को रिपोर्ट भेजी है। बता दें कि जेपी नड्डा की बंगाल यात्रा के दौरान गुरुवार को 24 परगना में उनके काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया था। नड्डा ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया था और गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसके लिए जवाब देना होगा।

BJP Nadda Attack by TMC

अब इस मामले पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। जहां उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को संविधान का पालन करना होगा। वह अपने रास्तों के लिए प्रस्थान नहीं कर सकती। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लंबे समय से लगातार बिगड़ रही है। कल होने वाली घटनाएं सबसे दुर्भाग्यपूर्ण हैं। वे हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने पर एक धब्बा हैं।

राज्यपाल ने की जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की निंदा

राज्यपाल ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए थे, ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। लोकतंत्र में हर किसी को अपने विचारों को रखने का हक है। ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किस प्रकार लापरवाह हो सकता है, क्या बंगाली कल्चर इस तरह बात करने की इजाजत देता है। ममता बनर्जी वरिष्ठ नेता हैं, मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं। ऐसे में अगर वो अपने शब्दों के लिए माफी मांगती हैं, तो अच्छा होगा। आगे उन्होंने कहा कि कल हुई घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, वे हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने पर एक धब्बा हैं। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मिंदा किया।

संविधान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य

राज्यपाल ने कहा कि राजनीतिक दल क्या करते हैं, उससे मुझे मतलब नहीं है। लेकिन बतौर गर्वनर मेरी कुछ जिम्मेदारी हैं। संविधान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है, कानून व्यवस्था का पालन करना, मानवाधिकार की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भी संविधान में बंधी हैं, उन्हें नियमों और कानून का पालन करना होगा। वो संविधान से अलग हटकर काम नहीं कर सकती हैं।

dhankadh

सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना

सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए राज्यपाल ने कहा कि मैडम भारत एक है, भारत की आत्मा और नागरिकता एक है। ये जो खतरनाक खेल है कि कौन बाहरी है और कौन अंदरूनी, आप इसको त्याग दीजिए। आपने संविधान के तहत काम करने की शपथ ली है। आगे उन्होंने मैंने केंद्र सरकार को बेहद परेशान करने वाले घटनाक्रमों के बारे में एक रिपोर्ट भेजी है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अच्छी तरह से नहीं है।