newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West Bengal: ममता बनर्जी ने बंगाल में 7 नए जिले बनाने का किया ऐलान, कैबिनेट में भी होगा फेरबदल

West Bengal: सीएम ममता ने ये भी कहा कि, कई सारे ऐसे पद है जिनको वो संभालने में असमर्थ है। जिसके बाद नए मंत्रियों को लगाया जाएगा। ऐसा भी माना जा रहा है कि कई सीनियर नेताओं को फिर से संगठन में काम करने के लिए भेजा सकता है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 3-4 से नए मंत्री को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इस काम के लिए 4 से 5 मंत्रियों को संगठन को भेजा जाएगा। ममता बनर्जी ने प्रदेश में नए सात नए जिलों का भी ऐलान कर दिया है। ज्ञात हो कि ममता बनर्जी इससे पहले भी कई मौकों पर नए जिले बनाने की बात कह चुकी हैं। मंत्रिमंडल में पार्थ चटर्जी को हटाए जाने के बाद और टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद ऐसे कई मंत्री पद खाली है जिनको भरा जाना जरूरी हो गया था।

mamata banerjee

सीएम ममता ने ये भी कहा कि, कई सारे ऐसे पद है जिनको वो संभालने में असमर्थ है। जिसके बाद नए मंत्रियों को लगाया जाएगा। ऐसा भी माना जा रहा है कि कई सीनियर नेताओं को फिर से संगठन में काम करने के लिए भेजा सकता है। दरअसल 2023 में पंचायत के चुनाव होने है, इसके अलावा 2024 में लोकसभा चुनाव है। हालांकि इस खबर पर मुहर बुधवार को लगेगी। ज्ञात हो कि शिक्षक भर्ती घोटाले में  पार्थ चटर्जी का नाम सामने आने के बाद ममता बनर्जी ने मंत्रिमंडल से हटाया दिया था।

आगे ममता बनर्जी ने कहा कि, बंगाल में पहले 23 जिले थे अब इसे बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। 7 नए जिलों में सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर और बशीरहाट शामिल हैं।