नई दिल्ली। यूं तो कहने को ज्यादातर लोग कुत्ते, बिल्ली पालना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन बदलते दौर के साथ देखने को मिलने लगा है कि लोग अब और भी कई जानवरों को पालने लगे हैं। कछुआ भी इनमें में से एक है जो कि काफी शांत जीव माना जाता है। जो लोग कछुए को पालते हैं वो ये बात अच्छे से जानते हैं कि कछुए शांत होने के साथ ही थोड़े शरारती भी होते हैं। आज हम आपको ऐसे सोशल मीडिया पर छाए ऐसे ही शरारती कछुए का वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसकी प्यारी हरकतों पर आपको भी प्यार आ जाएगा।
इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कछुआ के रेफ्रिजरेटर में कुछ खाने के लिए खोज रहा है। फ्रिज में काफी सारा सामान रखा होता है जो शायद उसे पसंद नहीं आता। ऐसे में कछुआ हरी सब्जी की तरह दिखने वाली चीज को मुंह में दबाकर बाहर की ओर निकलने की कोशिश करता है। जब कछुआ उसे बाहर निकाल लेता है तो वो उसे खाने लगता है। कछुआ भूख लगने पर खुद जिस तरह से अपने लिए फ्रीज से खाना ढूंढ रहा है ये लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग वीडियो देखने के बाद अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहे।
वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये वीडियो अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस का है। जिसे साल 2016 जुलाई में शूट किया गया था लेकिन इतने लंबे समय के अंतराल के बाद भी इस वीडियो ने लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई हुई है। लोग अभी इस इस वीडियो को उतना ही प्यार दे रहे हैं। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। अगर आपको भी ये वीडियो अच्छा लगा तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।